50-70 रुपये किलो बिक्री! हरी मिर्च की खेती, किसानों के लिए बनी मुनाफे की मशीन
Last Updated:
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के किसान हरी मिर्च की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल रहा है. पृथ्वीपाल ने बताया कि खरीफ सीजन में मिर्च की मांग और कीमतें अधिक होती हैं.
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसान अब हरी मिर्च की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. हरी मिर्च कम लागत में तैयार हो जाती है और इसकी डिमांड पूरे साल बनी रहती है. यही कारण है कि जिले के ज्यादातर किसान अब पारंपरिक खेती की बजाय नकदी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. हरी मिर्च की खेती के लिए उपजाऊ जमीन और पानी की निकासी की अच्छी व्यवस्था जरूरी होती है. ताकि फसल को ज्यादा नमी से नुकसान न पहुंचे और बेहतर पैदावार मिल सके. जिले के कई किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर मिर्च की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें सालाना लाखों रुपए की आमदनी हो रही है.
किसान कमा रहें तगड़ा मुनाफा
खीरी जिले के रहने वाले किसान पृथ्वीपाल ने बताया कि वह पिछले 5 वर्षों से लगातार सब्जियों की खेती कर रहे हैं. उनका कहना है कि सब्जियों की खेती में कम लागत लगती है और मुनाफा अधिक होता है. फिलहाल उनके पास करीब दो बीघा में हरी मिर्च की फसल लगी हुई है. उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के करीब 3 महीने बाद हरी मिर्च की तुड़ाई शुरू हो जाती है. गर्मी हो या बरसात, हरी मिर्च की मांग हमेशा बनी रहती है.
खरीफ सीजन में ज्यादा डिमांड और मुनाफा
पृथ्वीपाल के मुताबिक, वह खरीफ सीजन में ही हरी मिर्च की खेती करते हैं क्योंकि इस समय इसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. हालांकि इस मौसम में खेती थोड़ी चुनौतीपूर्ण होती है, क्योंकि बारिश के कारण फसल के सड़ने और गलने का खतरा बढ़ जाता है. इसके बावजूद, इस समय मिर्च की कीमतें ज्यादा होने से मुनाफा भी अधिक मिलता है. वर्तमान में बाजार में हरी मिर्च 50 से 70 रुपए प्रति किलो बिक रही है, जिससे किसान कम लागत में अच्छा लाभ कमा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 1 बार बोओ, 8 बार काटो! इस खेती से पशुओं को मिलेगा सुपर चारा, मिट्टी भी होगी उपजाऊ, किसान भी होंगे मालामाल