64 लाख रुपये से होगा महर्षि दत्तात्रेय आश्रम, दुर्वासा ऋषि आश्रम का कायाकल्प

0
64 लाख रुपये से होगा महर्षि दत्तात्रेय आश्रम, दुर्वासा ऋषि आश्रम का कायाकल्प


Last Updated:

Azamgarh News: दुर्वासा ऋषि आश्रम और दत्तात्रे आश्रम का कायाकल्प करने के लिए शासन की तरफ से कवायद शुरू कर दी गई है जिसके लिए कल 64.905 लख रुपए खर्च किए जाएंगे. इस जगह को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ता…और पढ़ें

X

दुर्वासा ऋषि आश्रम

आजमगढ़ जिले में स्थित दत्तात्रेय आश्रम और दुर्वासा ऋषि आश्रम दो प्रमुख धार्मिक स्थल हैं जो अपनी ऐतिहासिक और पौराणिक महत्ता के लिए जाने जाते हैं. यह आश्रम आजमगढ़ वीडियो के लिए सबसे प्राचीन और प्रमुख आस्था के केदो में से एक है. इसके अलावा यह आजमगढ़ के मुख्य पर्यटन का केंद्र भी है. जहां पर प्रत्येक दिन हजारों श्रद्धालु आते हैं. पूजा अनुष्ठानों में भाग लेते हैं. हर त्योहार पर यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है. ऐसे में इस जगह की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसे संवारने की योजना बनाई है.

दरअसल जिले के इस पौराणिक स्थान का कायाकल्प करने के लिए शासन की तरफ से कवायद शुरू कर दी गई है. जिसके लिए कल 64.905 लख रुपए खर्च किए जाएंगे. इस जगह को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा. यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को हर तरीके की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. यह जगह धार्मिक और पौराणिक स्थान होने के साथ-साथ जिले के पर्यटन का भी मुख्य केंद्र है ऐसे में इस जगह पर मूलभूत सुविधाओं के विकास की अधिक आवश्यकता है. जिसे संज्ञान में लेते हुए डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय ने प्लान तैयार किया है.

इन सुविधाओं का होगा विकास
डीएम आजमगढ़ के द्वारा एक्शन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन रिपोर्ट के आधार पर प्रस्तावित कार्य कराए जाने के लिए धर्मार्थ कार्य विभाग को निर्देशित किया है एवं शासनिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए पत्र भी प्रेषित किया है. फूलपुर स्थित श्री दुर्वासा ऋषि धाम एवं निजामाबाद में श्री दत्तात्रेय आश्रम पर पर्यटन को अधिक से अधिक बढ़ावा मिल सके. यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके इसके लिए यात्री शेड घाट पर रेलिंग हाई मास्ट एवं यात्री विश्राम वाले और घाट की सीढ़िया पर रेलिंग जैसे कई महत्वपूर्ण निर्माण कराया जाएगा. जिससे पूजा पाठ और अनुष्ठान के लिए एकत्रित होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधा उपलब्ध हो सके.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

64 लाख रुपये से होगा महर्षि दत्तात्रेय आश्रम, दुर्वासा ऋषि आश्रम का कायाकल्प



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *