7 महीने में ही सड़क ने दे दिया जवाब, आमघाट ओवरब्रिज की एप्रोच रोड धंसने से उठे
Last Updated:
Mirzapur News : मिर्जापुर के आमघाट में करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से बने ओवरब्रिज की एप्रोच रोड पहली बारिश में ही धंस गई. पुल शुरू होने के करीब सात महीने बाद सामने आई इस समस्या के बाद आवागमन रोककर मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है. डीएम ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है, जबकि पुल बनाने वाली फर्म ही एप्रोच रोड की मरम्मत कर रही है.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित आमघाट ओवरब्रिज के एप्रोच रोड धंसने के बाद सेतु निगम हरकत में आ गया है. सेतु निगम के द्वारा आवागमन रोकने के बाद एप्रोच रोड के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. 7 महीने के भीतर ओवरब्रिज के एप्रोच रोड के धंसने के बाद विभाग की जमकर छीछालेदर हुआ था. अखिलेश यादव से लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था. मामले में डीएम की ओर से तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है, जहां जांच टीम अपना रिपोर्ट देगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल ओवरब्रिज बनाने वाली फर्म के द्वारा ही दोबारा से पुल का मरम्मत कराया जा रहा है.
लीपापोती में जुट गया है सेतु निगम
मिर्जापुर के आमघाट में करीब 64 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था. वाराणसी की फर्म मनोज केसरी सिंह के द्वारा ओवरब्रिज निर्माण का टेंडर लिया गया था. करीब 7 महीने पहले ही ओवरब्रिज को आम लोगों के लिए खोला गया था और पहली ही बारिश में एप्रोच रोड धंस गया. एप्रोच रोड के धंसने के बाद सेतु निगम मामले की लीपापोती में जुट गया है. सेतु निगम ठेकेदार को सेफ जोन में रखकर सिपेज और अन्य कारणों से एप्रोच रोड धंसने की बात कह रहा है. हालांकि, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की नाराजगी के बाद डीएम ने जांच टीम गठित की है, जहां सेतु निगम तेजी के साथ सड़क के एप्रोच रोड के मरम्मत का काम करा रहा है.
ठेकेदार करा रहा काम : ई. रोहित
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक ई. रोहित मिश्रा ने बताया कि ओवरब्रिज बनने के बाद बारिश की वजह से एप्रोच रोड के कटने का मामला संज्ञान में आया है. पुल बनाने वाली फर्म के द्वारा ही सड़क का मरम्मत कराया जा रहा है. शुरुवाती जांच में सामने आया है कि एप्रोच रोड के पास कहीं से सिपेज हुआ है, जिसकी वजह से यह दिक्कतें हुई है. अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है. सम्बंधित ब्रिज पर अभी आवागमन पर रोक है. कुछ ही दिनों में पुनः रोड को दुरुस्त कराकर आवागमन शुरू कराया जाएगा. मामले की जांच भी की जा रही है, जो दोषी मिलेगा, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें