98 करोड़ से दूर होगा गाजियाबाद का सिरदर्द, कलेक्ट्रेट और कमिश्नर ऑफिस को भी राहत
Last Updated:
Ghaziabad News : गाजियाबाद में ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है. इस बारे में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. कुछ ऐसा होने वाला है जिससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा.
कलेक्ट्रेट और पुलिस कमिश्नर ऑफिस का रास्ता अब होगा क्लियर, बनेगा नया फ्लाईओवर।जाम कम करने की रणनीति
इन सभी के बीच सबसे अहम योजना यही नया फ्लाईओवर है, जो राजनगर, मेरठ रोड, हापुड़ रोड और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाले हजारों वाहनों का भार कम करेगा. हापुड़ चुंगी चौराहा जहां चारों तरफ से ट्रैफिक एक साथ जमा हो जाता है, वहां सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है. जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि PWD और सेतु निगम के साथ योजना को लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है. जल्द ही इसका डीपीआर शासन को भेजा जाएगा और मंजूरी मिलते ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा. इस फ्लाईओवर के बनने से न केवल कलेक्ट्रेट और पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सामने का ट्रैफिक जाम कम होगा बल्कि पूरे शहर के मुख्य मार्गों पर भी वाहन चालकों को राहत मिलेगी.