बेहद मशहूर है सुल्तानपुर की यह चाट, खास तरीके से होती है तैयार, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां

0
बेहद मशहूर है सुल्तानपुर की यह चाट, खास तरीके से होती है तैयार, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां


Last Updated:

Sultanpur Famous Food: सुल्तानपुर के दीपक चाट कॉर्नर पर आलू और समोसे की मिश्रित चाट मशहूर है. 11 वर्षों से दीपक चाट बना रहे हैं. दुकान राम कली चौराहे पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुली रहती है. चाट का दाम ₹20 है.

हाइलाइट्स

  • दीपक चाट कॉर्नर पर आलू-समोसे की चाट मशहूर है.
  • दुकान सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुली रहती है.
  • चाट का दाम ₹20 प्रति दोना है.
Sultanpur Famous Food: अगर आप भी सुल्तानपुर आए हैं तो आपको आलू और समोसे का या चाट जरूर खाना चाहिए. जी हां हम बात कर रहे हैं सुल्तानपुर के दीपक के चाट की जो आलू और समोसे के मिश्रण से बेहतरीन चाट बनाते हैं. दीपक पिछले 11 वर्षों से सुल्तानपुर में चाट बना रहे हैं और चाट के लिए खूब प्रसिद्ध भी हैं. उनके यहां सिर्फ सुल्तानपुर के ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के लोग भी चाट खाने के लिए आते हैं. इनके चाट की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ आलू ही नहीं बल्कि चाट में समोसे का भी मिश्रण करते हैं. इसके साथ ही देसी मसाले का प्रयोग करके यह बेहतरीन चाट बनाते हैं.

इसलिए है मशहूर 
दीपक चाट कॉर्नर की दुकान सुल्तानपुर में इसलिए मशहूर है क्योंकि यहां मसाले का बेहतर मिश्रण किया जाता है और आलू को शुद्ध सरसों के तेल में तब तक चला जाता है, जब तक वह पूरी तरह से लाल नहीं हो जाती और उसमें कड़कपन नहीं आ जाता. लोकल 18 से बातचीत करते हुए दीपक ने बताया कि वे अपनी स्पेशल चाट में खटाई का बुरादा, जीरा, हल्दी, प्याज की कतरन और भिगोई हुई इमली डालते हैं.

इतनी पुरानी है दुकान 
कक्षा 10 तक पढ़ाई किए दुकानदार दीपक ने बताया कि उनकी यह दुकान लगभग 11 साल से अधिक पुरानी है. इस दुकान पर आने वाले लोग चाट की तारीफ किए बिना नहीं जाते. यही वजह है कि दुकान की विश्वसनीयता लोगों में बनी हुई है.

कैसे पहुंचें इस दुकान तक 
अगर आप भी दीपक की दुकान पर चाट का स्वाद रखना चाहते हैं तो आपको सुल्तानपुर शहर में राम कली चौराहे पर यह दुकान मिल जाएगी. जो सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुली रहती है. हालांकि अगर आप को यहां का चाट खाना है तो थोड़ा सा वक्त लेकर आना चाहिए क्योंकि यहां लोगों की लंबी कतार भी लगती है.

इतना है दाम 
दीपक ने बताया कि उनके यहां चाट हरे दोने में दिया जाता है. जो ₹20 प्रति दोना के हिसाब से होता है. यह हाफ दोना चाट का दाम होता है जबकि फुल दोना चाट के लिए अधिक रुपए देय होता है.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें

homelifestyle

बेहद मशहूर है सुल्तानपुर की यह चाट, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *