जन्माष्टमी 2025: झूलों और लड्डू गोपाल की खूबसूरत मूर्तियों से सजा बाजार, देखें

0
जन्माष्टमी 2025: झूलों और लड्डू गोपाल की खूबसूरत मूर्तियों से सजा बाजार, देखें

Last Updated:

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पावन पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर भक्त लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की मूर्तियों, झूलों, पोशाकों और अन्य सजावटी सामान की खरीदारी करने बाजार आते हैं. माता-पिता अपने बच्चों को भी भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजाते हैं, जिससे यह पर्व और भी रंगीन और आनंदमय बन जाता है. आइए देखते है कलेक्शन…

जन्माष्टमी के पावन पर्व की बात करें तो देश भर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. कान्हा भक्त अपने लड्डू गोपाल के लिए तरह-तरह के झूले और वस्त्र खरीदना भी उचित समझते हैं. यही कारण है कि बाजार में जन्माष्टमी के एक सप्ताह पहले ही बड़ी संख्या में भक्त विभिन्न प्रकार की खरीदारी करते हुए दिखाई देते हैं.

मेरठ, जन्माष्टमी, भक्त, बाजार, झूला, ड्रेस, मूर्तियां, खरीदारी, लोकल-18,Meerut, Janmashtami, devotees, market, swing, dress, idols, shopping, local-18

कुछ इसी तरह का नजारा मेरठ जनपद में भी देखने को मिल रहा है. यहां 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. इसको लेकर भक्त विभिन्न प्रकार के पोशाक और झूले खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें काफी भव्य तरीके से सजाया गया है.

मेरठ, जन्माष्टमी, भक्त, बाजार, झूला, ड्रेस, मूर्तियां, खरीदारी, लोकल-18,Meerut, Janmashtami, devotees, market, swing, dress, idols, shopping, local-18

ऐसे में लोकल-18 की टीम ने व्यापारी रवि से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि बाजार में लोग ट्रेडिशनल और खूबसूरत पोशाकें खरीदना उचित समझते हैं. इसीलिए लड्डू गोपाल के लिए आपको एक से बढ़कर एक आकर्षक ड्रेस देखने को मिलेगी.

मेरठ, जन्माष्टमी, भक्त, बाजार, झूला, ड्रेस, मूर्तियां, खरीदारी, लोकल-18,Meerut, Janmashtami, devotees, market, swing, dress, idols, shopping, local-18

उन्होंने बताया कि उनके पास एक नंबर से लेकर आठ नंबर तक की प्रत्येक ड्रेस मौजूद है, जो काफी खूबसूरत है. कीमत की बात करें तो यह 100 रुपए से लेकर 4,000 रुपए तक निर्धारित है. इसी तरह उन्होंने बताया कि जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता है…

मेरठ, जन्माष्टमी, भक्त, बाजार, झूला, ड्रेस, मूर्तियां, खरीदारी, लोकल-18,Meerut, Janmashtami, devotees, market, swing, dress, idols, shopping, local-18

उसके बाद पालने में झूलाने को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में विभिन्न प्रकार के आकर्षक पालने और झूले भी बाजार में आए हुए हैं, जिनकी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इनकी कीमत 300 रुपए से लेकर 5,000 रुपए तक निर्धारित है.

मेरठ, जन्माष्टमी, भक्त, बाजार, झूला, ड्रेस, मूर्तियां, खरीदारी, लोकल-18,Meerut, Janmashtami, devotees, market, swing, dress, idols, shopping, local-18

उन्होंने बताया कि ड्रेस में आपको विभिन्न प्रकार की कढ़ाई और मोती लगे हुए दिखाई देंगे, जिससे यह ड्रेस काफी आकर्षक लगती है. साथ ही, डिजाइन करते समय वर्तमान समय के ट्रेंड का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे ड्रेस की खूबसूरती और बढ़ गई है. इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि पालने में भी मोर के पंख, मोर और विभिन्न प्रकार के आकर्षक डिजाइन बनाए गए हैं.

मेरठ, जन्माष्टमी, भक्त, बाजार, झूला, ड्रेस, मूर्तियां, खरीदारी, लोकल-18,Meerut, Janmashtami, devotees, market, swing, dress, idols, shopping, local-18

वहीं दूसरी ओर, जन्माष्टमी पर भक्त भगवान श्री कान्हा की विभिन्न प्रकार की मूर्तियों को खरीदने के प्रति काफी उत्साहित रहते हैं. बाजार में भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक मूर्तियां मौजूद हैं, जिन्हें भव्य तरीके से सजाया गया है और यह काफी खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही, लड्डू गोपाल की भी छोटी-छोटी मनमोहन मूर्तियां उपलब्ध हैं, जिनके साथ पूरी ड्रेस भी है, जिन्हें लोग खरीद रहे हैं.

मेरठ, जन्माष्टमी, भक्त, बाजार, झूला, ड्रेस, मूर्तियां, खरीदारी, लोकल-18,Meerut, Janmashtami, devotees, market, swing, dress, idols, shopping, local-18

बताते चलें कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर माता-पिता अपने छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्री कृष्ण और राधा के रूप में सजाते हैं. ऐसे में बच्चों के लिए भी बांसुरी, ज्वेलरी, कपड़े सहित हर तरह की चीजें उपलब्ध हैं, जिससे छोटे-छोटे बच्चे भी कान्हा और राधा के रूप में नजर आएंगे.

homeuttar-pradesh

जन्माष्टमी 2025: झूलों और लड्डू गोपाल की खूबसूरत मूर्तियों से सजा बाजार, देखें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *