1500 रुपए किलो मीट, 200 रुपए लीटर दूध…ये बकरी सारे बकरों की अम्मा, थक जाओगे सुनते-सुनते बखान

0
1500 रुपए किलो मीट, 200 रुपए लीटर दूध…ये बकरी सारे बकरों की अम्मा, थक जाओगे सुनते-सुनते बखान


Last Updated:

Top breed goat : इस प्रजाति की बकरी का रंग सफेद, सींग ऊपर की ओर लंबे, कान सीधे मुंह की ओर होते हैं. इसका वजन 80 किलो तक होता है. पहचान नहीं पाएंगे कि ये बकरी है या घोड़ा. हाथोंहाथ बिकती है.

रायबरेली. बकरी पालन का काम ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्र तक के लोगों का प्रमुख व्यवसाय बन चुका है. बाजार में बकरी के दूध और मांस दोनों की मांग बढ़ गई है. इसका दूध औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है, जो हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाता है. जो भी किसान पशुपालन के बारे में सोच रहे हैं, वे बकरी पालन करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें बकरियों की उन्नत नस्ल के बारे में जानना जरूरी है. बकरियों की कुछ ऐसी नस्लें हैं जिनका दूध गाय-भैंस के दूध से ज्यादा महंगा बिकता है. रायबरेली जिले के राजकीय पशु चिकित्सालय शिवगढ़ के पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत वर्मा (एमवीएससी वेटरिनरी) लोकल 18 से बताते हैं कि बकरी को गरीबों की गाय कहा जाता है. इसकी भी कई प्रजातियां हैं. सानेन प्रजाति विदेशी नस्ल है. यह बकरी किसानों के लिए सफेद सोने से कम नहीं है.

ऐसे करें पहचान

यह बकरी भैंस के बराबर दूध देती है. इस नस्ल की बकरी को दूध की रानी भी कहते हैं. यह सबसे अधिक दूध देने वाली बकरी है. सानेन प्रजाति की बकरी का रंग सफेद, सींग ऊपर की ओर लंबे, कान सीधे मुंह की ओर खड़े होते हैं. इसकी पूंछ छोटी होती है. नर बकरे का वजन 80 किलो और मादा का वजन 60 किलो. नर बकरे की लंबाई 90 सेमी, मादा बकरी की 80 सेमी तक होती है. डॉक्टर इंद्रजीत वर्मा बताते हैं कि सानेन बकरी 9 महीने में ही प्रजनन क्षमता विकसित हो जाती है. इसका दूध 175 रुपए से लेकर 200 रुपए प्रति लीटर तक बिक जाता है. इसका मांस भी 1000 से लेकर 1500 रुपए प्रति किलो की दर से बिकता है. इस बकरी के दूध से तैयार पनीर की कीमत एक हजार रुपए प्रति किलो और घी की कीमत 3 हजार रुपए प्रति किलो है. यह नस्ल राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में पाई जाती है.

homeagriculture

1500 रुपए किलो मीट, 200 रुपए लीटर दूध…ये बकरी सारे बकरों की अम्मा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *