लखनऊ में बड़ा फर्जीवाड़ा: नकली दवाओं के गोरखधंधे में घूस का खेल, कारोबारी गिरफ्तार, जाने क्या है मामला…

0
लखनऊ में बड़ा फर्जीवाड़ा: नकली दवाओं के गोरखधंधे में घूस का खेल, कारोबारी गिरफ्तार, जाने क्या है मामला…


Last Updated:

Lucknow News: राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है. जहां नकली दवाओं के गोरखधंधे के साथ-साथ घूसखोरी का भी बड़ा मामला उजागर हुआ है. इस मामले में एक दवा कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे…और पढ़ें

लखनऊ: नकली दवाओं के गोरखधंधे में घूस का खेल, कारोबारी गिरफ्तारनकली दवाइयों के कारोबार का भांडाफोड़ (सांकेतिक तस्वीर)
लखनऊ. उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नकली दवाइयों के कारोबार में लिप्त दवा कारोबारी हिमांशु अग्रवाल को आगरा से गिरफ्तार किया है. आरोपी हिमांशु ‘हे मां मेडिकल एजेंसी’ का मालिक है और उस पर एसटीएफ के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा को एक करोड़ रुपये की घूस देने का आरोप है. छापेमारी के दौरान हिमांशु की दुकान से ये रकम बरामद की गई है, जो उसने घूस के रूप में दी थी.

2 करोड़ 92 लाख रुपये की नकली दवाइयां भी जब्त
एसटीएफ ने औषधि खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त नरेश मोहन दीपक के साथ मिलकर हिमांशु की दुकान और गोदाम पर छापेमारी की, जहां से 2 करोड़ 92 लाख रुपये की नकली दवाइयां भी जब्त की गईं. प्रारंभिक जांच में इन दवाइयों को नकली और मानकों से परे पाया गया है.

दूसरे दवा कारोबारी को फंसाने की रच रहा था साजिस
पूछताछ में हिमांशु ने खुलासा किया कि वह चेन्नई, पांडिचेरी समेत कई अन्य राज्यों से नकली दवाइयां मंगवाता था और उत्तर भारत में उसकी सप्लाई करता था. इतना ही नहीं, वह किसी अन्य दवा कारोबारी को नकली माल के साथ फंसाकर खुद को बचाने की साजिश भी रच रहा था.

पहले भी पड़ चुका है इनकम टैक्स, जीएसटी का छापा
हिमांशु पहले भी इनकम टैक्स, जीएसटी और कस्टम विभाग की जांच के घेरे में आ चुका है। इस बार उसने एसटीएफ के इंस्पेक्टर को घूस देकर जांच से बचने की कोशिश की. एसटीएफ अब हिमांशु के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी छापेमारी जारी है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

लखनऊ: नकली दवाओं के गोरखधंधे में घूस का खेल, कारोबारी गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *