Ghazipur News: 51 घाटों वाले गाजीपुर का सबसे रहस्यमयी घाट! जहां सती मंदिरों में छुपा है बलिदान का इतिहास
Last Updated:
Ghazipur News: गाजीपुर का पक्का घाट केवल गंगा किनारे स्थित एक साधारण घाट नहीं है, बल्कि यह ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर का जिंदा सबूत है. यहां मौजूद सती मंदिर और स्मृति चिन्ह उस परंपरा की कहानी कहते हैं, जिसने समा…और पढ़ें
भारतीय परंपरा में सती उस पत्नी को कहा गया है, जो अपने पति की मृत्यु के बाद उनकी चिता में स्वयं को समर्पित कर देती थी. इसे उस समय पतिव्रता धर्म और आत्मबलिदान का सर्वोच्च उदाहरण माना जाता था. हालांकि आधुनिक दृष्टि से यह प्रथा अमानवीय थी, लेकिन ऐतिहासिक रूप से इसके मंदिर और स्मृतियां धार्मिक आस्था का केंद्र बन गईं. खासकर मुगलकालीन समय में यह प्रथा प्रचलित थी और कई परिवारों ने अपने वंशजों की याद में मंदिरों का निर्माण कराया.
पूर्व सभासद राजेश श्रीवास्तव बताते हैं कि पक्का घाट पर चार-पांच ऐसे मंदिर मौजूद हैं, जहां आज भी सती माता और उनके श्रीपति की मूर्तियां, पैरों के निशान और अन्य स्मृति चिन्ह सुरक्षित रखे गए हैं. कुछ मूर्तियां मिट्टी में इतनी गहराई तक धंसी हुई हैं कि उन्हें देखना किसी सुरंग में खोज करने जैसा लगता है.
यहां पुराने आश्रम भी मौजूद हैं, लेकिन धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से सती माता का मंदिर सबसे खास माना जाता है. स्थानीय वंशज परिवार आज भी इन मंदिरों में अपनी कुल देवी की पूजा करते हैं और अपने पूर्वजों के बलिदान को याद करते हैं.
गाजीपुर की सांस्कृतिक धरोहर
पक्का घाट का यह अनूठा स्वरूप गाजीपुर की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखता है. यहां के छोटे-छोटे मंदिर और सती माता के स्मृति चिन्ह उस दौर की असली कहानी बयां करते हैं. यही वजह है कि यह घाट आज भी स्थानीय लोगों और इतिहास प्रेमियों के लिए खोज और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है.