गुरुग्राम में मेट्रो का इंतजाम खत्म! भूमि पूजन से शुरू हुआ काम, सफर की बारी कब? जान लें  

0
गुरुग्राम में मेट्रो का इंतजाम खत्म! भूमि पूजन से शुरू हुआ काम, सफर की बारी कब? जान लें  


Last Updated:

गुरुग्राम मेट्रो का न‍िर्माण कार्य आज भूम‍ि पूजन से शुरू हो गया. 28.5 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर पर 5500 करोड़ लागत से 27 स्टेशन बनेंगे और शहर को नई पहचान मिलेगी. भूम‍ि पूजन में मनोहर लाल खट्टर और नायब सैनी न…और पढ़ें

गुरुग्राम में मेट्रो का इंतजाम खत्म! भूमि पूजन से शुरू हुआ काम, सफर की बारी...गुड़गांव मेट्रो का भूम‍ि पूजन आज हुआ.
Gurgaon Metro construction begins today: गुरुग्राम में मेट्रो का इंतजार अब खत्म हो गया. जल्द ही पूरे शहर में मेट्रो दौड़ती दिखाई देगी. मेट्रो कॉरिडोर बनाने की शुरुआत आज भूमि पूजन से की गई. केंद्रीय विद्युत आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की.पुराने गुरुग्राम से होते हुए नए गुरुग्राम तक जाने वाली मेट्रो का यह कॉरिडोर 28.5 किलोमीटर लंबा होगा. जिसकी अनुमानित लागत 5500 करोड़ रुपये आने वाली है.

गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित गुरुग्राम मेट्रो भूमि पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेट्रो सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है. साल 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा थी, जिसे अब बढ़ाकर  24 शहरों में 1066 किलोमीटर तक कर दिया गया है. फिलहाल 970 किलोमीटर मेट्रो सेवा का काम पाइपलाइन में है जिसके पूरा होते ही भारत मेट्रो सेवा प्रदान करने वाला दुनिया का नम्बर वन देश बन जाएगा.

अब सस्ते हो जाएंगे घर? खरीदारों को कैसे मिलेगा GST घटने का फायदा? डेवलपर्स ने बताया
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस मेट्रो परियोजना में करीब 5500 करोड़ रुपए की लागत से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक, द्वारका एक्सप्रेस वे तक जाने वाले 28.5 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होगा. इस कॉरिडोर में 27 स्टेशन बनेंगे. यह मेट्रो सेवा नए और पुराने गुरुग्राम को जोड़ने के साथ ही पूरे शहर को मेट्रो की सुविधा देगी.

सैनी ने कहा कि आज गुरुग्राम के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है. हम सब मिलकर उस सपने की शुरुआत कर रहे हैं, जिसका वर्षों से इंतजार था. इस मेट्रो सेवा का लाभ हर नागरिक की जिंदगी में महसूस होगा. सड़क पर जाम कम होगा, यात्रा का समय बचेगा और प्रदूषण घटेगा व रोजगार के नए अवसर बनेंगे.

जरूरत के अनुसार होंगे मेट्रो स्टेशन 

सैनी ने कहा कि सभी मेट्रो स्टेशन को सोच-समझकर वहां रखा गया है जहां सबसे ज्यादा जरूरत है. इनमें सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार, पालम विहार, रेलवे स्टेशन शामिल हैं. अगले चार साल में यह परियोजना पूरी हो जाएगी और यह कॉरिडोर गुरुग्राम में नई पहचान बनाएगा. उन्होंने कहा कि रेजांगला चौक से द्वारका सेक्टर-21 तक, सेक्टर-56 से पचगांव तक और साथ ही नमो मेट्रो कॉरिडोर दिल्ली से करनाल, दिल्ली से नीमराना और गुरुग्राम से फरीदाबाद के रास्ते नोएडा तक मेट्रो सेवा हमारी योजना में शामिल हैं. इन परियोजनाओं से गुरुग्राम दिल्ली सहित पूरे एनसीआर से और गहराई से जुड़ेगा. यह मेट्रो सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं है बल्कि यह प्रगति का प्रतीक है.

‘गुरुग्राम भारत की आर्थिक शक्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. यह प्रमुख कंपनियों-आईटी, बीपीओ, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का घर है. आज गुरुग्राम 250 से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियों का घर बन चुका है. यही नहीं, हरियाणा में स्थित 19 यूनिकॉर्न में से अधिकतर गुरुग्राम में स्थापित हैं. यहां देश और दुनिया भर से लाखों लोग रोजगार, व्यापार और अवसरों की तलाश में आते हैं. मुझे गर्व है कि जिस शहर की पहचान कभी छोटे से गांव के रूप में थी, वह आज मिलेनियम सिटी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाता है. भारत में प्रति व्यक्ति आय में चंडीगढ़ और मुंबई के बाद गुरुग्राम नगर का तीसरा स्थान है.हरियाणा सरकार गुरुग्राम के विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी. गुरुग्राम को देश का सबसे विकसित नगर बनाएंगे.’

authorimg

priya gautamSenior Correspondent

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्…और पढ़ें

अमर उजाला एनसीआर में रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया गौतम ने हिंदुस्तान दिल्ली में संवाददाता का काम किया. इसके बाद Hindi.News18.com में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम कर रही हैं. हेल्थ एंड लाइफस्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

गुरुग्राम में मेट्रो का इंतजाम खत्म! भूमि पूजन से शुरू हुआ काम, सफर की बारी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *