UP में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर संग्राम! महंगा हुआ 6 गुना कनेक्शन, उपभोक्ता परिषद ने कहा- गरीबों पर बोझ…

0
UP में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर संग्राम! महंगा हुआ 6 गुना कनेक्शन, उपभोक्ता परिषद ने कहा- गरीबों पर बोझ…


Last Updated:

UP News: उत्तर प्रदेश में पावर कॉर्पोरेशन द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर उपभोक्ता परिषद ने सवाल उठाए हैं. परिषद का कहना है कि गरीबों के लिए यह बोझ बन गया है.

यूपी में स्मार्ट मीटर को लेकर संग्राम.
लखनऊ. यूपी में नया बिजली कनेक्शन लेने पर अब प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. इस संबंध में पावर कारपोरेशन ने सभी विद्युत वितरण निगम के निदेशकों को निर्देश जारी कर दिया है. इससे नया बिजली कनेक्शन लेना महंगा हो जाएगा. इस आदेश के बाद प्रदेश में स्मार्ट मीटर के साथ बिजली कनेक्शन का विरोध शुरू हो गया है. खुद उपभोक्ता परिषद ने कई सवाल उठाए हैं. उसका कहना है कि एक गरीब उपभोक्ता नए कनेक्शन की फीस कैसे जमा करेगा. ये तो बोझ बढ़ाने वाला काम है.

यूपीपीसीएल के निर्देशानुसार, नए बिजली कनेक्शन केवल स्मार्ट मीटर के साथ ही दिए जाएंगे. इस नए आदेश के लागू होते ही कनेक्शन शुल्क में लगभग छह गुना वृद्धि हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं विशेषकर गरीबों के लिए यह बोझ बन गया है. पहले एक किलोवाट के कनेक्शन की कीमत 1032 रुपये थी, जो अब स्मार्ट मीटर के साथ बढ़कर 6166 रुपये हो गई है. इसी तरह, 5KW के कनेक्शन की कीमत 7075 रुपये से बढ़कर 15470 रुपये कर दी गई है. उपभोक्ताओं का कहना है कि इस बढ़ोतरी के लिए नियामक आयोग की अनुमति तक नहीं ली गई.

विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस फैसले का विरोध किया है. उसने इस फैसले को उपभोक्ताओं के साथ षड़यंत्र करार दिया है. परिषद ने स्मार्ट मीटर के साथ कनेक्शन देने के आदेश के खिलाफ नियामक आयोग में लोकमहत्व प्रस्ताव भी दाखिल किया है. इसके अलावा मीटर खरीद के लिए जारी 100 करोड़ रुपये के टेंडर पर भी सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि यह प्रक्रिया पारदर्शिता के नियमों के खिलाफ है.

उपभोक्ता परिषद का कहना है कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग इतनी बड़ी राशि कैसे चुका पाएंगे, जबकि पहले के कनेक्शन शुल्क की तुलना में अब यह बेहद महंगा हो गया है. परिषद ने राज्य सरकार और UPPCL से मांग की है कि नए आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए और शुल्क को उचित स्तर पर लाया जाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

UP में स्मार्ट मीटर पर संग्राम! उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल, कहा- गरीबों की…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *