बाहुबली की पत्नी का दावा- राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा… अब हुई राजा-रानी की कहानी में PMO की एंट्री

0
बाहुबली की पत्नी का दावा- राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा… अब हुई राजा-रानी की कहानी में PMO की एंट्री


Last Updated:

Raja Bhaiya News: रघुराज प्रताप सिंह और उनकी पत्नी भानवी सिंह के रिश्ते की सच्चाई अब किसी से छिपी नहीं है. दोनों की शादी के 30 साल बाद मामला तलाक तक पहुंच गया है. अब भानवी सिंह ने पीएमओ में शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

राजा भैया पर भानवी सिंह ने लगाए गंभीर आरोप.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत का एक बड़ा चेहरा इन दिनों फिर सुखियों में है. वजह कोई राजनीतिक नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद है. जी हां. एक बार फिर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया चर्चाओं में आ गए हैं. बाहुबली छवि वाले राजा भैया (Raja Bhaiya) कुंडा विधानसभा सीट से कई बार के विधायक रह चुके हैं. अभी फिलहाल वह किसी से गठबंधन में नहीं है. लोकतांत्रिक बनाई गई पार्टी ‘जनसत्ता दल’ के अध्यक्ष हैं. राजनीति में अच्छा-खासा रसूख रखने वाले राजा भैया के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति के खिलाफ पीएमओ में शिकायत दी है. उनपर अवैध हथियारों का जखीरा रखने का आरोप लगाया है. शिकायत में भानवी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं आखिर राजा और रानी की कहानी इन गंभीर आरोपों तक कैसे पहुंच गई.

रघुराज प्रताप सिंह और उनकी पत्नी भानवी सिंह के रिश्ते की सच्चाई अब किसी से छिपी नहीं है. दोनों की शादी के 30 साल बाद मामला तलाक तक पहुंच गया है. जी हां, भानवी सिंह ने राजा भैया पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए जिसने उनकी जिंदगी में भूचाल ला दिया है. भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दावा किया कि राजा भैया के पास अवैध हथियारों का जखीरा है. इसमें कुछ ऐसे हथियार हैं, जिनसे मास डिस्ट्रक्शन हो सकता है. यानी हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं. इतना ही नहीं भानवी ने यह तक कहा कि ये हथियार जन सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए भी खतरा बन सकते हैं.

दिशा पाटनी के घर पर हमले के बाद फलाहारी बाबा का सनसनीखेज दावा, बोले- मेरी जान पर भी खतरा…

इसके अलावा, भानवी सिंह ने राजा भैया से खुद की जान को खतरा बताया है. उन्होंने पीएमओ में 3 जून, 2025 को खुद पेश होकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. एक लेटर भी सौंपा था. इसमें यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके खुद के लाइसेंसी हथियार भी जबरन छीन लिए हैं. उन्होंने लिखा कि उन्हें लगातार मौत की धमकियां मिल रही हैं और एक बार तो उनके पति ने कमरे में गोली चलाई, जिसमें उनकी छोटी बेटी बाल-बाल बची थीं. इससे पहले वह इन सभी मामलों में CBI डायरेक्टर को विस्तृत शिकायत दे चुकी हैं. उन्होंने पीएमओ से इस मामले को गंभीरता से लेने और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की. पीएमओ ने गृह मंत्रालय को जांच के आदेश दिए हैं.

साल 1995 में हुई थी शादी
राजा भैया और उनकी पत्नी की कहानी शुरू से बताते हैं. बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भानवी सिंह का जन्म 10 जुलाई 1974 को हुआ. वह राजा कुंवर रवि प्रताप सिंह की 4 बेटियों में से तीसरे नंबर की बेटी हैं. राजकुमारी की शादी राजा भैया से 1995 में हुई थी. राजा भैया जनसत्ता दल के सुप्रीमो और और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक हैं. दोनों के चार बच्चे हैं. उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं. सबसे बड़ी बेटी का नाम राघवी कुमारी है और दूसरी बेटी का नाम बृजेश्वरी है. वहीं, बेटों का नाम शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पत्नी का दावा- बाहुबली राजा भैया के पास हथियारों का जखीरा…हुई PMO की एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *