Ambedkar Nagar News: यूपी में ये कैसा खेल? रजिस्ट्री ऑफिस के अफसर-क्लर्क ही हड़प रहे जमीन, नशे में लगवाए कागज पर अंगूठे

0
Ambedkar Nagar News: यूपी में ये कैसा खेल? रजिस्ट्री ऑफिस के अफसर-क्लर्क ही हड़प रहे जमीन, नशे में लगवाए कागज पर अंगूठे


Last Updated:

Ambedkar Nagar Latest News: यूपी के अंबेकरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां रजिस्ट्री ऑफिस के अफसर खुलेआम धोखाधड़ी कर जमीन हड़प रहे हैं.

रजिस्ट्री ऑफिस के अधिकारी शामिल.

रिपोर्ट- मनीष कुमार वर्मा/ अम्बेडकरनगर. उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां शराब में नशीली दवा मिलाकर एक व्यक्ति को बेहोश कर दिया गया और उसकी लाखों रुपये की जमीन का बैनामा करा लिया गया. पीड़ित व्यक्ति अमित कुमार ने आरोप लगाया है कि उसे रिश्तेदारी के बहाने शराब में नशीली दवा मिलाकर पिलाई गई और नशे की हालत में उसे जलालपुर उप निबंधक कार्यालय ले जाया गया, जहां उसकी जमीन का बैनामा करा लिया गया.

अमित कुमार का आरोप है कि उप निबंधक, उनके लिपिक और अन्य लोगों ने मिलकर यह धोखाधड़ी की है. पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर पर उप निबंधक, लिपिक और अन्य आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है.

आलापुर के निकसपुर गांव निवासी अमित कुमार की कटका के दुलहुपुर गांव में पैतृक जमीन है. पीड़ित का आरोप है कि उसे रिश्तेदारी के बहाने बुलाया गया और शराब में नशीली दवा मिलाकर पिलाई गई. नशे की हालत में अमित को जबरन जलालपुर स्थित उपनिबंधक कार्यालय ले जाया गया. वहां उसकी कीमती पैतृक जमीन का विक्रय लेख तैयार कराया गया. अमित कुमार के अनुसार, अवर अभियंता गुलाबचंद और उनके बेटे गोलू ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसे धोखे से कार में बिठाकर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचाया.

साजिश में शामिल गवाह राजमणि यादव और अरविंद कुमार के साथ मिलकर पहले से तैयार दस्तावेजों पर अमित के जबरन अंगूठे लगवाए गए. तत्कालीन उपनिबंधक संतराम वर्मा और लिपिक अखिलेश कुमार ने भी बिना किसी पूछताछ के लिखा-पढ़ी पूरी कर दी. विक्रय पत्र में लाखों रुपये नकद और चेक के माध्यम से भुगतान दिखाया गया, जबकि पीड़ित को कोई भी राशि नहीं मिली.

विरोध करने पर उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई. बाद में जब पीड़ित ने सच्चाई उजागर करने और अपनी संपत्ति पत्नी के नाम वसीयत कराने की कोशिश की, तो उपनिबंधक कार्यालय के कर्मचारियों ने भी उसे गाली देकर भगा दिया. CO जलालपुर ने बताया कि तत्कालीन उपनिबंधक संतराम वर्मा, लिपिक अखिलेश कुमार, गुलाबचंद, उनके पुत्र गोलू, पत्नी और अन्य सहयोगियों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

रजिस्ट्री ऑफिस को ही बना दिया धोखाधड़ी का अड्डा, अफसर-क्लर्क ही हड़प रहे जमीन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *