कैसे करें फूलगोभी की अगेती खेती? इस ट्रिक से उगाना बाएं हाथ का खेल, बाराबंकी का ये किसान पीट रहा पैसे
Last Updated:
Cabbage cultivation benefits : हमारे यहां कई ऐसी मौसमी सब्जियां हैं, जिनकी खेती बहुत फायदेमंद होती है. फूल गोभी उनमें से एक है, जिसकी खेती किसानों की किस्मत बदल सकती है. पौधा लगाने के महज 40 से 50 दिनों के बाद फसल निकलना शुरू हो जाती है. जब पौधा थोड़ा बड़ा होने लगता है, तब इसमें कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव करना पड़ता है.
बाराबंकी. हमारे यहां कई ऐसी सीजनल सब्जियां हैं, जिनकी खेती बहुत फायदेमंद होती है. इन सब्जियों को लगाने के बाद ताबड़तोड़ कमाई पक्की है. इनका उत्पादन भी अधिक होता है और बाजार में मांग भी बहुत ज्यादा है. लोग हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसी ही एक फसल फूल गोभी है, जो किसानों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रही है. इसकी अगेती खेती कर किसान लाखों रुपये मुनाफा कमा सकते हैं. बाराबंकी जिले का एक किसान फूल गोभी की अगेती खेती कर लागत के हिसाब से अच्छा मुनाफा कमा रहा है. वह कई वर्षों से फूल गोभी की खेती में जुटा है. बाराबंकी जिले के सहेलियां गांव के रहने वाले किसान शेखर ने पारंपरिक फसलों से हटकर फूलगोभी की खेती की शुरुआत की थी. आज वह करीब तीन बीघे में फूलगोभी की खेती कर एक फसल पर 90 से 1 लाख रुपये तक मुनाफा कमा रहे हैं.
प्रति बीघा कितनी लागत
किसान शेखर बताते हैं कि हरी सब्जियों की खेती हम करीब तीन-चार सालों से कर रहे हैं क्योंकि सब्जियों में दूसरी फसलों के मुकाबले प्रॉफिट कहीं अधिक है. इस समय हमारे पास करीब तीन बीघे में फूल गोभी लगी है. लागत एक बीघे में 10 से 15 हजार रुपये आती है. फूलगोभी ठंड के मौसम की शुरुआत में काफी महंगी रहती है. इस समय हमारी फूलगोभी निकल रही है.
कैसे उगाएं
किसान शेखर बताते हैं कि फूल गोभी की खेती करना काफी आसान है. पहले फूलगोभी की नर्सरी तैयार की जाती है. उसके बाद खेत की 2 से 3 बार गहरी जुताई की जाती है. फिर खेत समतल करके थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पर फूल गोभी के पौधे लगाए जाते हैं. इसके तुरंत बाद सिंचाई कर दी जाती है. जब पौधा थोड़ा बड़ा होने लगता है तब इसमें कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव करना पड़ता है. इससे रोग और कीड़े फसल को नहीं लगते. पौधा लगाने के महज 40 से 50 दिनों के बाद फसल निकलना शुरू हो जाएगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें