Kaushambi News : अब सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा ₹25 हजार का इनाम, जानें कैसे?

0
Kaushambi News : अब सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा ₹25 हजार का इनाम, जानें कैसे?


Last Updated:

Rahveer Yojana UP : सरकार की इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 का पुरस्कार दिया जाएगा. इस योजना का मकसद सड़क दुर्घटनाओं के बाद राहगीरों को घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रोत्साहित करना है. अक्सर लोग पुलिस की ओर परेशान किए जाने का डर से घायलों की जान बचाने से कतराते हैं.

कौशांबी. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक रोचक और सार्थक पहल की है. अब सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को हॉस्पिटल तक पहुंचाने वालों को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. घायलों को तत्काल मदद के लिए शासन ने इस योजना की शुरुआत की है. सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय से समुचित उपचार न मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है. इसको देखते हुए सरकार ने योजना के रूप में “राह-वीर” योजना की शुरू की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या को कम करना और घायल व्यक्तियों को समय पर इलाज पहुंचाना है.

बड़ा प्रयास

सड़क दुर्घटना के अधिकतर मामले में घायलों को समय पर अस्पताल न पहुंचाना और इलाज न होने पर अधिकतर लोगों की मौत हो जाती है. “राह-वीर” योजना मानवता को बढ़ावा देना और घायलों की मदद के लिए प्रेरित करने के लिए एक बड़ा प्रयास है. कौशांबी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना के दौरान घायल को अस्पताल तक पहुंचाता है तो उसे “राह वीर” योजना के तहत 25000 रुपये का इनाम दिया जाएगा.

इन राज्यों में पहले से लागू

अक्सर देखा गया है कि दुर्घटना होने के बाद राह चलते राहगीर घायल को अस्पताल तक पहुंचाने से कतराते हैं. ऐसा वे किसी झंझट में न पड़ने के कारण करते हैं. दुर्घटना के तुरंत बाद के पहले एक घंटे का समय, जब त्वरित चिकित्सा उपचार से जान बचाने की सबसे अधिक संभावना होती है. इसे गोल्डन ऑवर कहते हैं. मेघालय और उत्तराखंड जैसे दूसरे राज्यों में भी इसी तरह की ‘राह-वीर’ योजनाएं पहले से लागू हैं.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अब सड़क हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा ₹25 हजार का इनाम, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *