हीटर वाला काम करते हैं ये 5 पौधे, समेट लेंगे पूरे कमरे की सर्दी, लगाना आसान, देखभाल की ज्यादा जरूरत नहीं

0
हीटर वाला काम करते हैं ये 5 पौधे, समेट लेंगे पूरे कमरे की सर्दी, लगाना आसान, देखभाल की ज्यादा जरूरत नहीं


Last Updated:

Gardening Tips : सर्दियों के मौसम में कमरे को गर्म करने के लिए लोग अक्सर ब्लोअर हीटर जलाते हैं. इससे आराम तो मिल जाता है, लेकिन बिजली बिल बहुत आता है. दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. कुछ पौधे ही ये काम कर देंगे. ये पौधे कमरे को गर्म रखते हैं और आसानी से लग जाते हैं.

सर्दियों का आगाज हो चुका है. सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड पड़ने लगी है. आज हम ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लगाने से गर्माहट महसूस होती रहती है. इन पौधों की अधिक देखभाल भी नहीं करनी पड़ती है.

मनीप्लांट

काफी लोगों के घर में मनी प्लांट का पौधा होता है. यह एक ऐसा पौधा है, जो घर की शोभा बढ़ता है. इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है. घर के तापमान को भी संतुलित रखता है. सर्दियों में कमरे की नमी बनाए रखने में मदद करता है.

तुलसी।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. तुलसी हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. तुलसी के पौधे को आप आसानी से घर में उगा सकते हैं. तुलसी का पौधा हवा को भी शुद्ध करता है. धूप में रखने पर यह गर्मी सोखता है. कमरे में हल्की गर्माहट बनाए रखता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिनी

सर्दियों के मौसम में आप हर में स्नेक प्लांट लगा सकते हैं. इसे बहुत कम पानी और धूप की जरूरत पड़ती है. यह कम रोशनी में भी अच्छी तरह से बढ़ता है. हवा से विषाक्त पदार्थों को हटाकर ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है और रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है. इन्हीं वजहों से ये सर्दियों में बेडरूम के लिए बेहतरीन पौधा है.

 सफेद

सर्दियों के मौसम में आप अपने घर के आसपास और गमले में पीस लिली का पौधा लगा सकते हैं. इसे नमी वाली जगहों पर लगाना चाहिए. यह पौधा वातावरण से नमी सोखकर कमरे में गर्मी बनाए रखने में मदद करता है. इसके सफेद फूल देखने में बेहद सुंदर लगते हैं.

स्नेक

सर्दियों में आप अपने घर के चारों ओर एरेका पाम पौधे को लगा सकते हैं. यह एक ऐसा पौधा है जो अपने पंखदार पत्तों के लिए जाना जाता है और हवा को शुद्ध करता है. इसे अच्छी रोशनी वाली जगह पर रखें. ये हवा से हानिकारक पदार्थों को कम करता है और कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है. सर्दियों में बड़े काम का है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हीटर वाला काम करते हैं ये 5 पौधे, समेट लेंगे पूरे कमरे की सर्दी, लगाना भी आसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *