गर्मी नहीं, ठंड से बचाएं अपने किचन गार्डन को, जानें 6 असरदार टिप्स

0

Last Updated:

ठंड का मौसम किचन गार्डन के लिए चुनौती भरा होता है. कम धूप, ठिठुरती हवाएं और पाला पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस सर्दी में अपने किचन गार्डन को हरा-भरा रखने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

सर्दियों में पौधों को ऐसी जगह रखें जहां उन्हें सीधी धूप सबसे अधिक समय तक मिले. अगर ज्यादा ठंड या पाला पड़ने की आशंका हो, तो पौधों को रात में कपड़े, जूट की बोरी या प्लास्टिक कवर से ढक दें. ऐसा करने से रात के तापमान में गिरावट का पौधों पर विपरीत असर नहीं पड़ेगा.

किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन को सर्दी से कैसे बचाएं, पौधों को सर्दी से कैसे बचाएं, सर्दियों में पौधों को कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of kitchen garden, how to protect kitchen garden from winter, how to protect plants from winter, how to save plants in winter, Local 18

सर्दियों में पौधों को पानी कम दें, खासकर शाम के समय बिल्कुल पानी न दें. मिट्टी को छूकर देखें, अगर वह सूखी लगे तभी पानी दें. ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं. जरूरत पड़े तो पानी सुबह या दोपहर में दें, ताकि सूरज की रोशनी में मिट्टी को सूखने का समय मिल सके और जड़ें स्वस्थ रहें.

किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन को सर्दी से कैसे बचाएं, पौधों को सर्दी से कैसे बचाएं, सर्दियों में पौधों को कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of kitchen garden, how to protect kitchen garden from winter, how to protect plants from winter, how to save plants in winter, Local 18

ठंड में पौधों का विकास धीमा हो जाता है, इसलिए नाइट्रोजन युक्त खाद कम दें. इसके बजाय फास्फोरस और पोटेशियम वाली खाद, जैसे बोन मील या जैविक खाद का उपयोग कर सकते हैं. महीने में एक बार तरल खाद भी देना चाहिए, जिससे पौधों की ठंड सहने की क्षमता बढ़ती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन को सर्दी से कैसे बचाएं, पौधों को सर्दी से कैसे बचाएं, सर्दियों में पौधों को कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of kitchen garden, how to protect kitchen garden from winter, how to protect plants from winter, how to save plants in winter, Local 18

पौधों की जड़ों को ठंड से बचाने और मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग करें. गमलों की मिट्टी पर सूखी पत्तियां, पुआल या घास की मोटी परत बिछा दें. यह जड़ों को गर्म रखती है, खरपतवार को रोकती है और ठंड का असर नहीं होने देती.

किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन को सर्दी से कैसे बचाएं, पौधों को सर्दी से कैसे बचाएं, सर्दियों में पौधों को कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of kitchen garden, how to protect kitchen garden from winter, how to protect plants from winter, how to save plants in winter, Local 18

पौधों के सूखे या क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटा दें. सर्दियों में कीटों का प्रकोप कम होता है, लेकिन फिर भी समय-समय पर नीम के तेल का हल्का घोल स्प्रे करते रहें. इससे फंगस और कीट दूर रहते हैं.

किचन गार्डन की देखभाल कैसे करें, किचन गार्डन को सर्दी से कैसे बचाएं, पौधों को सर्दी से कैसे बचाएं, सर्दियों में पौधों को कैसे बचाएं, लोकल 18, How to take care of kitchen garden, how to protect kitchen garden from winter, how to protect plants from winter, how to save plants in winter, Local 18

धूप वाले दिनों में, यदि आपने पौधों को प्लास्टिक से ढका है, तो दिन के समय कवर हटा दें ताकि उन्हें पर्याप्त धूप और हवा मिल सके. हवा का सही बहाव पौधों को फंगल रोगों से बचाता है. कम धूप वाले पौधों को कृत्रिम रोशनी भी दी जा सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गर्मी नहीं, ठंड से बचाएं अपने किचन गार्डन को, जानें 6 असरदार टिप्स

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों