चेहरे पर बढ़ाना है ग्लो, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, त्वचा पर लौट आएगा निखार, एक्सपर्ट ने दिए ये टिप्स
Last Updated:
Beauty Tips : समय के साथ चेहरे का ग्लो कम हो सकता है, लेकिन प्राकृतिक उपाय अपनाकर इसे फिर से पाया जा सकता है. ब्यूटीशियन सविता मिश्रा के अनुसार सबसे जरूरी है सही होम केयर और स्किन का बेस मजबूत करना. किसी भी क्रीम से पहले फेसवॉश करना जरूरी है, ताकि असर बेहतर हो. नारियल का तेल त्वचा की नमी बनाए रखता है, सूजन कम करता है और त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है. नियमित देखभाल से बिना साइड इफेक्ट लंबे समय तक ग्लो बना रहता है.
कई लोगों का समय के साथ-साथ चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है, लेकिन यदि वह सही तरीके से और प्राकृतिक उपाय अपनाकर यदि प्रयास करें, तो उनके चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा. इसके लिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ प्राकृतिक उपाय के बारे में, जिसको यदि आप प्रयोग कर लेते हैं तो उनके चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा. इसके साथ ही इन प्राकृतिक उपाय से आपके चेहरे पर किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा, तो आइये जानते हैं क्या कहते हैं इसपर एक्सपर्ट और किस तरह से आप अपने चेहरे का ग्लो बढ़ा सकते हैं.
करें होम केयर
ब्यूटीशियन व मेकअप आर्टिस्ट सविता मिश्रा लोकल 18 से कहती हैं कि किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर यदि ग्लो लाना है, तो सबसे पहले आपको बेस मजबूत करना होगा. यानी कि उसको अपने घर पर चेहरे की त्वचा की केयर करनी होगी. इसके लिए सुबह से शाम तक किन-किन चीजों का त्वचा पर इस्तेमाल किया गया उसकी जानकारी होना आवश्यक है. क्योंकि चेहरे की त्वचा पर उसी हिसाब से प्राकृतिक चीज लगाई जाएगी, जिससे चेहरे पर ग्लो आ जाएगा. इसका एक और फायदा यह होता है कि इसमें चेहरे पर एंटी एजिंग भी नहीं आती है और लंबे समय तक के लिए चेहरे पर ग्लो बना रहता है.
फेशवास है जरूरी
सविता मिश्रा बताती हैं कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी सनस्क्रीन क्रीम मॉइश्चराइजर या फिर कोई भी क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले यह जरूरी है कि वह अपने चेहरे को अच्छे से फेस वॉश करें. इसका फायदा यह होता है कि चेहरे की त्वचा में छोटे-छोटे छिद्र अच्छे से साफ हो जाते हैं और इससे चेहरे पर लगाए जाने वाला मॉइश्चराइजर या फिर किसी भी क्रीम का असर बेहतर तरीके से पड़ता है, जो लंबे समय तक चेहरे पर ग्लो बनाए रखता है.
नारियल का तेल है लाभदायक
नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है. यह आपकी त्वचा की सुरक्षित परत को मजबूत करने में मदद करता है और नमी को अंदर ही रोके रखता है. इसके साथ ही सूजन कम करता है. नारियल के तेल में सूजनरोधी गुण होते हैं, जिससे यह चिड़चिड़ी और घिसी हुई त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. इससे चेहरे की त्वचा का लुक काफी खूबसूरत लगता है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें