लखनऊ पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप, सिपाही का वीडियो वायरल
Last Updated:
Lucknow News: लखनऊ में पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है. लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनिल शुक्ला ने दावा किया है कि लखनऊ समेत कई जिलों की पुलिस लाइनों में ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसे लिए जाते है. उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के अंदर लंबे समय से यह खेल चल रहा है और जो लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते है. उन्हें प्रताड़ित किया जाता है.
लखनऊ पुलिस के सिपाही सुनील शुक्ला ने लगाए गंभीर आरोप
लखनऊः राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक बार फिर मामला गरमा गया है. लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनिल शुक्ला का एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्होंने पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है. सिपाही के वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है.
वीडियो में सिपाही सुनील शुक्ला ने दावा किया है कि लखनऊ समेत कई जिलों की पुलिस लाइनों में ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसे लिए जाते है. उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के अंदर लंबे समय से यह खेल चल रहा है और जो लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते है. उन्हें प्रताड़ित किया जाता है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है. समिति को आरोपों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए है. हालांकि अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जांच शुरू होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
सिपाही सुनील शुक्ला ने अपने नए वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि उनके बयान सामने आने के बाद पुलिसकर्मी रात में उनके घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि रात करीब एक बजे छह से सात पुलिस वाले मेरे घर में घुस आए. मेरी मां को धमकाया गया और परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
सुनील शुक्ला ने वीडियो में कहा कि उन्हें शारीरिक रूप से तोड़ा जा सकता है. लेकिन मानसिक रूप से नहीं. उन्होंने दावा किया कि वह सच बोल रहे है और पीछे हटने वाले नहीं है. वहीं, इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे है. अब सभी की निगाहें पुलिस कमिश्नर द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी है. जिससे यह साफ हो सकेगा कि सिपाही द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है.
About the Author

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें