मेष राशि के लिए आज मोहब्बतों वाला दिन, मान जाएगी रूठी प्रेमिका, शादी फिक्स होने के योग

0
मेष राशि के लिए आज मोहब्बतों वाला दिन, मान जाएगी रूठी प्रेमिका, शादी फिक्स होने के योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 May 2026 : हमारे साथ अगले 24 घंटे में क्या होगा, राशिफल की मदद से हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. अक्सर इसकी गणना एकदम सटीक होती है. आइये जानते हैं आज का दिन मेष राशि के लिए कैसा है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं. इससे आपकी ऊर्जा और शक्ति में वृद्धि होगी. नए काम की शुरुआत करेंगे तो मंगल आपकी विशेष मदद करेंगे. लंबे समय से चली रिश्तों में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 27 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन शुभकारी रहने वाला है. आपकी राशि में आज गजकेसरी और सवार्थ सिद्धि योग दोनों बन रहे हैं. अलग-अलग समय पर बनने वाले दोनों योग आपको विशेष लाभ पहुंचाएंगे. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र हस्त रहेगा. पक्ष शुक्ल रहेगा. सूर्योदय 5.25 पर और सूर्यास्त 7.11 मिनट पर होगा. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं है. ऐसे में कोई नया काम या मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं तो कुछ दिनों के टाल दें. अशुभ समय राहुकाल 12.18 से 2.3 तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम करने से बचे. दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं. ऐसे में आपकी ऊर्जा और शक्ति में वृद्धि होगी. नए काम की शुरुआत करेंगे तो मंगल आपकी विशेष मदद करेंगे. चंद्रमा राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे साहस, संचार, यात्रा और धन वृद्धि होगी. सूर्य का प्रभाव आपको आत्मविश्वास और वाणी में शक्ति देगा, जिससे आपका प्रभाव सामाजिक तौर पर नजर आएगा.

यहां थोड़ी परेशानी

मेष राशि के जातकों की सेहत आज असहज हो सकती है. कंधे-गर्दन या हड्डी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लें. पूरी तरीके से परहेज करें. योग और ध्यान को नियमित जारी रखें. कोशिश करें कि पर्याप्त मात्रा में नींद ले, इससे मानसिक तनाव कम होगा और शरीर को आराम पहुंचेगी. प्यार और रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी. पार्टनर के साथ बातचीत से रिश्तों में प्यार बढ़ेगा. लंबे समय से चली रिश्तों में गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. परिवार के लोगों के साथ बातचीत के बाद बात आगे भी बढ़ सकती है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. मित्रों और रिश्तेदारों की याद आने के बाद माहौल खुशमय रहेगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छोटे-छोटे लाभ मिलेंगे. आय के नए स्रोत मिल सकते हैं. हालांकि, अत्यधिक खर्च से बचे रहें. फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं. नौकरी और करियर में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. व्यवसाय में विशेष लाभ मिलेगा. विस्तार के साथ ही नई जगह पर काम शुरू करने की योजना फाइनल हो सकती है. नेटवर्किंग से जुड़ी बिजनेस में ज्यादा लाभ मिलेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *