अमेठी में सपा विधायक के आवास पर दबंगों का तांडव, खूब दी गालियां, कई गाड़ियों से आए

0
अमेठी में सपा विधायक के आवास पर दबंगों का तांडव, खूब दी गालियां, कई गाड़ियों से आए


Last Updated:

Maharaji Devi News : अमेठी से सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पर दबंगों ने जमकर तांडव मचाया है. विरोध करने पर विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. विधायक के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है. सभी आरोपी सपा से जुड़े कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है. बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक उनके घर पर मौजूद हैं.

Zoom

सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पर पहुंचे दबंग.

अमेठी. यूपी के अमेठी में लाठी डंडों से लैस होकर कई गाड़ियों से सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पहुंचे दबंगों ने जमकर तांडव मचाया है. दबंगों ने घर में मौजूद लोगों को जमकर गालियां भी दी. विरोध करने पर विधायक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद सभी दबंग मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई. विधायक के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है. सभी आरोपी सपा नेता और कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं.

20 से ज्यादा
पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी का है, जहां विधायक महाराजी प्रजापति का आवास है. आज देर शाम करीब 8:30 बजे दो स्कॉर्पियो और कई गाड़ियों पर सवार होकर करीब 20 से अधिक दबंग विधायक के आवास पहुंचे और विधायक को गालियां देने लगे. विधायक के आवास पर मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उन पर हमला भी कर दिया. घटना को अंजाम देकर सभी दबंग मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति के अलावा बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है.

अखिलेश से ये मांग
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर किए गए एक कमेंट को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है. फिलहाल विधायक आवास पर हुए इस बवाल के बाद विधायक के समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है. बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर पर मौजूद हैं. विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति ने कहा कि शेर बहादुर यादव, बृजेश यादव, जय सिंह प्रताप, बलराम यादव, अनुराग यादव, मनु पाल विपिन यादव, राजेश यादव शुभम यादव के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है. विधायक के बेटे ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव से आरोपियों को पार्टी से निकलना और उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *