सुल्तानपुर मे मौनी मंदिर से हाइड्रिल गेट तक 63 लाख से बिछेगी नई पाइपलाइन, जल संकट होगा दूर

0
सुल्तानपुर मे मौनी मंदिर से हाइड्रिल गेट तक 63 लाख से बिछेगी नई पाइपलाइन, जल संकट होगा दूर


Last Updated:

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने लोकल 18 से बताया कि सुल्तानपुर शहर में आए दिन लीकेज की समस्या बनी रहती थी. जिसको ध्यान में रखकर शासन को नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा गया था. जिसको शासन ने मंजूर कर दिया है और इसके लिए 63 लाख से अधिक रुपए की धनराशि का आवंटन भी किया गया है. ऐसे में अब मौनी मंदिर होते हाइड्रिल गेट तक पाइप बिछाई जाएगी.

ख़बरें फटाफट

सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश का सुल्तानपुर जिला लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में सुल्तानपुर शहर में विकास के क्रम में नगर पालिका परिषद द्वारा एक विस्तृत पाइपलाइन बिछाई जाने की योजना है. जिसे 63 लाख रुपए की लागत से बिछाया जाएगा. इसके लिए नगर पालिका ने मौनी मंदिर से हाइड्रिल गेट तक 200 मिली गेज की पाइपलाइन बिछाई जाने की योजना बनाई है जिसे लोगों को गर्मी में जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा और लोगों की आसानी से प्यास बुझ सकेगी.

लीकेज की समस्या होगी दूर

सुल्तानपुर के नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने लोकल 18 से बताया कि सुल्तानपुर शहर में आए दिन लीकेज की समस्या बनी रहती थी. जिसको ध्यान में रखकर शासन को नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा गया था. जिसको शासन ने मंजूर कर दिया है और इसके लिए 63 लाख से अधिक रुपए की धनराशि का आवंटन भी किया गया है. ऐसे में अब मौनी मंदिर होते हाइड्रिल गेट तक पाइप बिछाई जाएगी. इसका फायदा यह होगा कि जो लीकेज की समस्या आए दिन बनी रहती है वो दूर हो जाएगी. और पाइप लीकेज ठीक करने के लिए बार बार सड़क खोदना नहीं पड़ेगा.

गर्मी में पानी का संकट होगा दूर

शहर के रहने वाले दिनेश कुमार ने कहा कि आए दिन शहर में लीकेज की समस्या बनी रहती है. जिसकी वजह से गर्मी के मौसम में पानी सही समय पर और पूरा उपलब्ध नहीं हो पाता है. ऐसे में अब यदि सरकार द्वारा नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी तो इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और गर्मी में जलापूर्ति की समस्या का समाधान भी हो सकेगा.

चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल ने आगे बताया कि इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई है और इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है. ऐसे में अब इस काम को कुछ दिनों बाद शुरू कर दिया जाएगा. लीकेज होने पर सड़क की खुदाई करनी पड़ती थी. ऐसे में नई पाइपलाइन बिछाई जाने के बाद इस समस्या से छुटकारा मिलेगा और सुल्तानपुर शहर के लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *