UP DElEd 2026: डीएलएड में एडमिशन का शेड्यूल जारी, 15 जून से शुरू होंगे आवेदन
Last Updated:
UP DElEd 2026 Admission: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. डीएलएड जिसे पहले बीटीसी कहा जाता था उसके लिए आवेदन प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अभ्यर्थी 15 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकेंगे. खास बात यह है कि आवेदन में गलती सुधारने का कोई मौका नहीं मिलेगा इसलिए फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को बेहद सावधानी बरतनी होगी.
UP DElEd 2026, UP DElEd Admission 2026, UP DElEd Online Form 2026: यूपी डीएलएड परीक्षा का पूरा शेडयूल जारी.
UP DElEd 2026 Admission: उत्तर प्रदेश में डीएलएड प्रशिक्षण करने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज ने डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन, फीस जमा करने और फॉर्म प्रिंट करने की पूरी समय-सारिणी भी जारी कर दी गई है. डीएलएड कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार अब तय तारीखों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
UP DElEd Notification 2026: यूपी डीएलएड परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी.
15 जून से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
जारी कार्यक्रम के अनुसार डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए 15 जून 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी.अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे.ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 8 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख क्या है?
डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे. इसके बाद किसी भी प्रकार का शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा.वहीं आवेदन पत्र को पूरी तरह भरने और उसका प्रिंट प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 तय की गई है.
सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होंगे आवेदन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. डाक, ईमेल या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.इसलिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित वेबसाइट पर जाकर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
डीएलएड प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा. इनमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET)/सीटीई (College of Teacher Education), वाराणसी/प्रदेश के निजी डीएलएड प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं.इन संस्थानों में निर्धारित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें