छपरा, प्रयागराज, मऊ की ओर जाने वालों को राहत, 19 जून से चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन
Last Updated:
भारतीय रेलवे 19 जून से छपरा और मऊ से आनंद विहार टर्मिनस के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा.इससे पूर्वांचल से दिल्ली की ओर आने-जाने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.
कई शहरों में रुकते हुए जाएगी ट्रेन.
गोरखपुर. भारतीय रेलवे ने दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए छपरा-आनंद विहार टर्मिनस और मऊ-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू करने का फैसला किया है. ये ट्रेन 19 जून से चलेंगी. इससे छपरा, जौनपुर, प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. वे सुविधाजनक तरीके से सफर कर सकते हैं.
रेलवे के अनुसार, 02527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष ट्रेन 19 जून को छपरा से दोपहर 1.15 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 6.45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे. इनमें एक जनरेटर सह लगेजयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, पांच शयनयान, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा एक एलएसएलआरडी कोच शामिल रहेगा.
वहीं, 05129 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष ट्रेन 19 जून को मऊ से दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल के रास्ते अगले दिन सुबह 5:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी. इस विशेष ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे. इनमें एक जनरेटर सह लगेजयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, आठ शयनयान, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और एक एलएसएलआरडी कोच शामिल होगा.
रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन नई सेवाओं से पूर्वांचल के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. खासकर जौनपुर, प्रयागराज, मऊ, आजमगढ़ और छपरा क्षेत्र के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा
शुक्रवार से चलेगी ट्रेन
क्षेत्रीय लोगों की मांग पर रेल मंत्रालय ने औंड़िहार-दोहरीघाट मेमू ट्रेन का विस्तार वाराणसी सिटी तक कर दिया है. रेल मंत्री 19 जून को मऊ-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. नियमित रूप से 65122/65121 वाराणसी सिटी-दोहरीघाट मेमू का आपरेशन 20 जून 2026 से शुरू होगा.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें