महिला ने शादी के लिए किया मना… तो सनकी युवक ने लिया बेटी को उठा, और फिर…

0
महिला ने शादी के लिए किया मना… तो सनकी युवक ने लिया बेटी को उठा, और फिर…


Last Updated:

Basti News: पति की मौत के बाद एक मां जिसकी दुनिया उसके दो मासूम बच्चों में बसती थी, उसका भरोसा सोशल मीडिया पर एक शख्स ने जीत लिया. दोस्ती हुई तो शादी की जिद करने लगा लेकिन जब शादी की जिद पूरी नहीं हुई, तो उसने ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे इलाके को हिला दिया. शादी के लिए चार साल की मासूम बच्ची को हथियार बना लिया और फिर बच्ची का अपहरण कर मां की ममता को अपनी सनक का निशाना बनाया और शादी का दबाव बनाने लगा.

Zoom

आरोपी गिरफ्तार.

बस्ती: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद वाली घटना याद है? जहां एक महिला ने जब शादी के लिए मना कर दिया तो सनकी युवक ने उसके बच्चे को पटक-पटककर मार डाला था. अब एक ऐसा ही मामला बस्ती जिले से सामने आया है जहां एक युवक ने शादी के लिए दबाव बनाने के मकसद से चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया. बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मां ने अपनी चार साल की बेटी के अपहरण की शिकायत पुलिस से की.

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बच्ची की तलाश शुरू कर दी. जांच के दौरान जो कहानी सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक कौशांबी निवासी जाकिर सोशल मीडिया के जरिए सपना देवी के संपर्क में आया था. बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. आरोप है कि जाकिर लगातार महिला पर शादी का दबाव बना रहा था.

महिला के इनकार से नाराज जाकिर ने एक खौफनाक साजिश रची. उसने महिला की चार साल की मासूम बेटी का अपहरण कर लिया ताकि बच्ची को माध्यम बनाकर महिला को शादी के लिए मजबूर किया जा सके. मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने टीम का गठन किया. मुखबिरों को सक्रिय किया गया और लगातार दबिश दी गई. आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कटरा तिराहे के पास मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से चार साल की बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया. मासूम बेटी को सुरक्षित देखकर मां की आंखों में राहत के आंसू छलक पड़े.

सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि अभियुक्त जाकिर पर महिला ने अपनी बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और अपहरणकर्ता जाकिर को अरेस्ट कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है, उस के खिलाफ धारा 140(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *