मेरठ में किसानों को बागवानी के लिए उद्यान विभाग से मिलेंगे फ्री में फलदार पौधे, जाने
Last Updated:
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 2 लाख 11 हजार पौधे उद्यान विभाग द्वारा भी रोपे जाएंगे. जिसमें की सभी पौधे फलदार होंगे. ऐसे में जो भी किसान बागवानी के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं. वह सभी किसान उद्यान विभाग में संपर्क करते हुए निःशुल्क माध्यम से फलदार पौधे प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसमें जामुन, अमरूद, आम, कटहल सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे शामिल हैं. जो की सीजन आधारित मौसम में लगाए जाते हैं.
मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जो भी किसान बागवानी के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं. इसके लिए वह अच्छे फलदार पौधों की तलाश कर रहे हैं. जो कि उन्हें निःशुल्क माध्यम से उपलब्ध हो जाए. तो ऐसे सभी किसानों के लिए अच्छी खबर है. वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा निःशुल्क माध्यम से किसानों को फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे. जिसकी शुरुआत हो गई है.
फ्री में मिलेंगे सभी फलदार पौधे
लोकल18 से खास बातचीत करते हुए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 2 लाख 11 हजार पौधे उद्यान विभाग द्वारा भी रोपे जाएंगे. जिसमें की सभी पौधे फलदार होंगे. ऐसे में जो भी किसान बागवानी के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं. वह सभी किसान उद्यान विभाग में संपर्क करते हुए निःशुल्क माध्यम से फलदार पौधे प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसमें जामुन, अमरूद, आम, कटहल सहित विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे शामिल हैं. जो की सीजन आधारित मौसम में लगाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस मौसम की अगर बात करें तो यह इसलिए खास माना जाता है. क्योंकि मानसून सत्र का भी आगाज होता है. जिससे पौधों में काफी वृद्धि होती है. इसलिए किसान बागवानी के क्षेत्र में कदम रख सकते हैं.
इनसे कर सकते हैं संपर्क
बताते चले कि मेरठ बागवानी के क्षेत्र में भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. यहां काफी ऐसे किसान हैं. जिन्होंने बागवानी के क्षेत्र में कदम रखा है. उसमें भी खास तौर पर आम के बागबानी कर रहे है. जिनके फल की डिमांड देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिलती है. ऐसे में जो अन्य किसान भी बागवानी की क्षेत्र में आना चाहते हैं. वह सभी किसान उद्यान विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं. जिससे की निःशुल्क माध्यम से यह पौधे उपलब्ध हो जाए. अधिक जानकारी के लिए किसान जिला उद्यान विभाग में संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें