‘कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात’, ग्रेटर नोएडामें रात 3 बजे तक खुली दुकानें बनी मुसीबत

0
‘कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात’, ग्रेटर नोएडामें रात 3 बजे तक खुली दुकानें बनी मुसीबत


Last Updated:

Greater noida ki local news : अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन के पास कमर्शियल क्षेत्र में देर रात तक खुली रहने वाली दुकानें आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं. लोगों का कहना है कि कुछ दुकानें देर रात 3 बजे तक खुली रहती हैं. इसकी वजह से देर रात तक लोगों की आवाजाही और जमावड़े के कारण आए दिन विवाद की स्थिति देखने को मिलती है. स्थानीय निवासी सुभाष भाटी ने बताया कि देर रात नशे का सेवन करने वाले भी आसपास नजर आते हैं. इसी वजह से स्थानीय परिवारों और आसपास रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है. छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाले विवाद कभी भी गंभीर रूप ले सकते हैं.

Top Deals Inside

ग्रेटर नोएडा. शहर के अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित कमर्शियल क्षेत्र में देर रात तक खुली रहने वाली दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है. लोगों का कहना है कि कुछ दुकानें देर रात करीब 3 बजे तक खुली रहती हैं. देर रात तक लोगों की आवाजाही और जमावड़े के कारण आए दिन विवाद और झगड़े की स्थिति बनती रहती है. लोगों का आरोप है कि देर रात के समय मौके पर पर्याप्त पुलिस निगरानी नहीं रहती, जिससे किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है. स्थानीय निवासी सुभाष भाटी ने बताया कि दिन के समय अल्फा-1 कमर्शियल क्षेत्र में काफी चहल-पहल रहती है, लेकिन रात बढ़ने के साथ यहां स्थिति अलग नजर आती है. कुछ दुकानों के देर रात तक खुले रहने के कारण युवाओं और छात्रों का जमावड़ा बना रहता है. लोगों का दावा है कि देर रात नशे का सेवन करने वाले कुछ लोग भी आसपास नजर आते हैं. इसी वजह से स्थानीय परिवारों और आसपास रहने वाले लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है.

11 बजे के बाद बाजार बंद कराने की मांग

सुभाष बताते हैं कि विवाद की स्थिति बनने पर कई बार माहौल तनावपूर्ण हो जाता है. छोटी-छोटी बातों को लेकर होने वाले विवाद कभी भी गंभीर रूप ले सकते हैं. ऐसे में यदि समय रहते निगरानी और नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता. स्थानीय निवासी गजेंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि कमर्शियल क्षेत्र में दुकानों के संचालन के लिए निर्धारित समय का सख्ती से पालन कराया जाए. शहर के कई दूसरे बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में रात करीब 11 बजे तक दुकानें बंद हो जाती हैं. ऐसे में अल्फा-1 कमर्शियल क्षेत्र में कुछ दुकानों के देर रात तक खुले रहने पर प्रशासन को स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए.

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

गजेंद्र का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी दुकानदार के कारोबार को प्रभावित करना नहीं. उनकी मांग केवल इतनी है कि कारोबार के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए. यदि किसी दुकान को देर रात तक खुले रखने की अनुमति है तो प्रशासन को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वहां कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मौजूद हों. प्रमोद शर्मा ने अल्फा-1 कमर्शियल क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की. उनका कहना है कि रात के समय पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक गतिविधियों और विवादों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सकती है.

स्पष्ट व्यवस्था बनानी चाहिए

स्थानीय निवासी रितेश राय कहते हैं कि अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन और आसपास का क्षेत्र शहर का प्रमुख इलाका है. यहां बड़ी संख्या में लोग रोजाना आते-जाते हैं. ऐसे में देर रात तक चलने वाली गतिविधियों को लेकर प्रशासन को स्पष्ट व्यवस्था बनानी चाहिए. दुकानों के लिए निर्धारित समय का पालन कराने के साथ-साथ रात में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए. अगर किसी स्थान पर नशे या झगड़े जैसी की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *