पढ़ाई छोड़ी, खेती चुनी और अब बन गए केले के ‘किंग’, लाखों में है सालाना मुनाफा
Last Updated:
Success Story: चंद्रिका प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि केले की खेती का आइडिया बगल के एक किसान को देखकर आया. उसके बाद उन्होंने काफी रिसर्च की और फिर केले की खेती की शुरुआत की. गोंडा के किसान चंद्रिका प्रसाद शुक्ला न…और पढ़ें
प्रगतिशील किसान चंद्रिका प्रसाद शुक्ला.
हाइलाइट्स
- गोंडा के किसान चंद्रिका प्रसाद शुक्ला ने केले की खेती शुरू की.
- 2 एकड़ में जी9 वैरायटी के केले से सालाना 10-12 लाख का टर्नओवर.
- केले की खेती का आइडिया बगल के किसान को देखकर आया.
गोंडा: उत्तर प्रदेश गोंडा जिले के एक किसान केले की खेती करके सालाना लाखों का इनकम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पहले पारंपरिक खेती करते थे. लेकिन, पारंपरिक खेती में लाभ अधिक नहीं होता था. फिर उन्होंने सोचा कि क्यों ना कुछ टेक्निकल खेती की जाए. इसके बाद काफी रिसर्च करने के बाद उन्होंने केले की खेती की शुरुआत की, जिससे अब उन्हें सालाना लाखों का इनकम हो रहा है.
चंद्रिका प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि केले की खेती का आइडिया उन्हें बगल के एक किसान को देखकर आया. इसके बाद उन्होंने काफी रिसर्च की और फिर केले की खेती की शुरुआत की.
कितने एकड़ में कर रहे हैं केले की खेती
चंद्रिका प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि वह लगभग दो एकड़ में केले की खेती कर रहे हैं और आगे इसका दायरा और बढ़ाने का विचार भी कर रहे हैं.
2 एकड़ में इतनी आई लागत
चंद्रिका प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि दो एकड़ में केले की खेती करने में अब तक लगभग ढाई लाख रुपए की लागत लग चुकी है.
चंद्रिका प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि 2 एकड़ में केले की खेती से लगभग 10 से 12 लाख रुपए का टर्नओवर हो रहा है.
कहां करते हैं केले की सप्लाई
चंद्रिका प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि केले की सप्लाई हमारे खेत से ही हो जाती है, इसे बेचने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है.
इस वैरायटी का है केला
चंद्रिका प्रसाद शुक्ला बताते हैं कि जी9 वैरायटी का केला है, यह वैरायटी गोंडा के वातावरण में काफी अच्छे से सरवाइव कर रही है और इसकी पैदावार भी काफी अच्छी है. उन्होंने बताया कि केले का पौधा अयोध्या से मंगवाया था.