साल भर लेना चाहते हैं 1 महीने मिलने वाला जामुन का स्वाद? 30 डिग्री तापमान में करें ये काम… जानें विधि
Last Updated:
Method For Making Jamun Vinegar : आमतौर पर जामुन एक महीने ही ठीक से लोगों को खाने के लिए मिल पाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, जामुन का ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप साल भर जाम…और पढ़ें
शाहजहांपुर : जामुन का फल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है. जामुन से तैयार होने वाला सिरका सेहत के लिए फायदेमंद होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, जामुन का ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह स्टार्च और चीनी को ऊर्जा में परिवर्तित करने में सहायता करता है. यह पाचन एंजाइमों को उत्तेजित करके पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और स्वस्थ आंत को बढ़ावा देता है.
घर कैसे बनाएं शुद्ध सिरका ?
- जामुन का सिरका बनाने के लिए आप सबसे पहले साफ स्वच्छ जामुन को तोड़ लें.
- उसके बाद उसको साफ पानी से धोएं और गरीब आधा घंटा के लिए धूप में सूखने के लिए डाल दें.
- ध्यान रखें कि जामुन को कपड़े पर ही सुखाएं.
- उसके बाद जामुन को अच्छी तरीके से मैश कर लें.
- साफ-सुथरा सूती कपड़ा लेकर कांच के जार में जामुन के रस को छान लें.
- जार में करीब एक हिस्सा जामुन का रस और दो हिस्सा पानी डाल दें.
- फॉर्मूलेशन को तेज करने के लिए एक से दो चम्मच चीनी डाल दें.
- सिरका बनाने के लिए पके हुए जामुन का ही चुनाव करें.
इन बातों का रखें ध्यान
इस जार पर ढक्कन ना लगाएं. सूती कपड़े से ढककर रबर चढ़ा दें ताकि उसमें कोई कीड़ा मकोड़ा ना घुस पाए और ना ही उसमें धूल मिट्टी जा पाए. उसके बाद इसे अंधेरी जगह पर रखें, जहां का तापमान 20 से 30 डिग्री तक रहता हो. रोजाना लकड़ी की छड़ी या लकड़ी के चम्मच से चला दें. सिरके को दो सप्ताह के बाद खोलकर स्वाद चखें. अगर स्वाद इसका तीखा हो गया हो तो सिरका तैयार हो चुका है अन्यथा एक सप्ताह के लिए फिर से बंद करके रख दें. तीन सप्ताह के बाद इसको साफ सुथरी कपड़े या छलनी से छानकर कांच की बोतल में भर लें और सुरक्षित रख दें. ध्यान रखें कि सिरका को अंधेरी जगह पर रखें, इसकी गुणवत्ता बरकरार रहेगी.