डॉ हरिदत्त नेमी को फिर मिली कानपुर सीएमओ की कुर्सी, डॉ उदयनाथ का ट्रांसफर
Last Updated:
Kanpur DM-CMO Vivad: कानपुर डीएम और सीमओ विवाद में फिर नया मोड़ आ गया है. हटाए गए सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी को फिर उनकी कुर्सी मिल गई है. विभाग ने उनकी जगह तैनात डॉ उदय नाथ का ट्रांसफर श्रावस्ती कर दिया है. यह फैसला…और पढ़ें
Kanpur News: डॉ हरिदत्त नेमी को फिर मिली कानपुर CMO की कुर्सी
हाइलाइट्स
- कानपुर डीएम और सीमओ विवाद में फिर नया मोड़ आ गया है.
- हटाए गए सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी को फिर उनकी कुर्सी मिल गई है
- उनकी जगह तैनात डॉ उदय नाथ का ट्रांसफर श्रावस्ती कर दिया है
डीएम से विवाद के बाद हुए थे निलंबित
गौरतलब है कि डीएम से विवाद के बाद CMO डॉ. हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया गया था. जिसके बाद डॉ. हरिदत्त नेमी ने हाईकोर्ट से अपने निलंबन पर स्टे लेकर कानपुर सीएमओ की कुर्सी पर काबिज हो गए. लेकिन इस बीच शासन की तरफ से डॉ उदयनाथ को कानपुर का सीएमओ नियुक्त कर दिया। दोनों के बीच कुर्सी को लेकर घंटों विवाद के बाद शासन की तरफ से आदेश आया कि डॉ उदय नाथ ही सीएमओ का चार्ज संभालेंगे। जिसे डॉ. हरिदत्त नेमी ने हाईकोर्ट के आदेश का अवमानना मानते हुए फिर से कोर्ट के शरण में जाने की बात कही. कहा जा रहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. हरिदत्त नेमी को फिर से कानपुर सीएमओ की कुर्सी सौंप दी है.

Principal Correspondent, Lucknow