डॉ हरिदत्त नेमी को फिर मिली कानपुर सीएमओ की कुर्सी, डॉ उदयनाथ का ट्रांसफर

0
डॉ हरिदत्त नेमी को फिर मिली कानपुर सीएमओ की कुर्सी, डॉ उदयनाथ का ट्रांसफर


Last Updated:

Kanpur DM-CMO Vivad: कानपुर डीएम और सीमओ विवाद में फिर नया मोड़ आ गया है. हटाए गए सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी को फिर उनकी कुर्सी मिल गई है. विभाग ने उनकी जगह तैनात डॉ उदय नाथ का ट्रांसफर श्रावस्ती कर दिया है. यह फैसला…और पढ़ें

Kanpur News: डॉ हरिदत्त नेमी को फिर मिली कानपुर CMO की कुर्सी

हाइलाइट्स

  • कानपुर डीएम और सीमओ विवाद में फिर नया मोड़ आ गया है.
  • हटाए गए सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी को फिर उनकी कुर्सी मिल गई है
  • उनकी जगह तैनात डॉ उदय नाथ का ट्रांसफर श्रावस्ती कर दिया है
कानपुर. कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उदय नाथ को शासन ने पद से हटाकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में श्रावस्ती जनपद में स्थानांतरित कर दिया है. यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा पूर्व सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी के निलंबन पर अंतरिम स्टे लगाए जाने के बाद लिया गया.

हाईकोर्ट के हालिया आदेश के बाद डॉ. हरिदत्त नेमी ने अपने पद पर पुनर्वापसी की मांग की थी, जिसे ध्यान में रखते हुए शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ. उदय नाथ को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया. डॉ. उदय नाथ को पिछले महीने डॉ. नेमी की जगह नियुक्त किया गया था, जब उनके खिलाफ कथित अनियमितताओं के आरोपों के चलते निलंबन की कार्रवाई हुई थी. हालांकि, कोर्ट के हस्तक्षेप ने इस मामले को नया मोड़ दिया है.

डीएम से विवाद के बाद हुए थे निलंबित 

गौरतलब है कि डीएम से विवाद के बाद CMO डॉ. हरिदत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया गया था. जिसके बाद डॉ. हरिदत्त नेमी ने हाईकोर्ट से अपने निलंबन पर स्टे लेकर कानपुर सीएमओ की कुर्सी पर काबिज हो गए. लेकिन इस बीच शासन की तरफ से डॉ उदयनाथ को कानपुर का सीएमओ नियुक्त कर दिया। दोनों के बीच कुर्सी को लेकर घंटों विवाद के बाद शासन की तरफ से आदेश आया कि डॉ उदय नाथ ही सीएमओ का चार्ज संभालेंगे। जिसे डॉ. हरिदत्त नेमी ने हाईकोर्ट के आदेश का अवमानना मानते हुए फिर से कोर्ट के शरण में जाने की बात कही. कहा जा रहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. हरिदत्त नेमी को फिर से कानपुर सीएमओ की कुर्सी सौंप दी है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

डॉ हरिदत्त नेमी को फिर मिली कानपुर सीएमओ की कुर्सी, डॉ उदयनाथ का ट्रांसफर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *