Vrishabh Rashi: चना गुड़ बनाएगा वृषभ राशि वालों का काम! पार्टनर की गलतियों को करें नजरअंदाज, वरना…

0
Vrishabh Rashi: चना गुड़ बनाएगा वृषभ राशि वालों का काम! पार्टनर की गलतियों को करें नजरअंदाज, वरना…


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज शनिवार का दिन है, जिसके स्वामी शनिदेव है. शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है. ऐसे में आज के दिन वृषभ राशि वाले किसी जरूरतम…और पढ़ें

वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 19 जुलाई को सावन (Sawan) कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है. इस दिन भरणी नक्षत्र और शुला योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मंगल की राशि मेष में संचरण कर रहें हैं. आइए जानते है काशी (Kashi) के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज शनिवार का दिन है, जिसके स्वामी शनिदेव है. शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है. ऐसे में आज के दिन वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) वाले किसी जरूरतमंद, गरीब या दिव्यांग की सहायता जरूर करें. इससे आपके बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे.

बिजनेस में रखें सावधानी
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है, आज उन्हें विशेष सावधानी रखनी होगी. आज आप किसी को भी उधार माल बेचने से बचें. वरना इससे आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप आपको ऑफिस में पूरे मेहनत के साथ काम करना होगा. आज आप बेवजह ऑफिस में किसी से न उलझें वरना इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है. बात निवेश की करें तो आज आप किसी प्लॉट का जमीन को छोड़कर अन्य किसी भी जगह पर पैसे इन्वेस्ट न करें वरना इससे आपको नुकसान हो सकता है.

लव लाइफ में रहेगा उतार चढ़ाव
वृषभ राशि वालों के लव लाइफ में आज उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आप अपने पार्टनर की छोटी मोटी गलतियों को इग्नोर करें. वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा. वहीं जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य रहेगा.

हनुमान मंदिर में गुड़ चना का करें दान
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 9 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातको को संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना करनी चाहिए. इसके साथ ही आज आप गुड़ और चना का दान करें इससे आपके जीवन के संकट दूर होंगे.

homeastro

चना गुड़ बनाएगा वृषभ राशि वालों का काम! पार्टनर की गलतियों को करें नजरअंदाज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *