Vrishabh Rashi: चना गुड़ बनाएगा वृषभ राशि वालों का काम! पार्टनर की गलतियों को करें नजरअंदाज, वरना…
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज शनिवार का दिन है, जिसके स्वामी शनिदेव है. शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है. ऐसे में आज के दिन वृषभ राशि वाले किसी जरूरतम…और पढ़ें
काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज शनिवार का दिन है, जिसके स्वामी शनिदेव है. शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है. ऐसे में आज के दिन वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) वाले किसी जरूरतमंद, गरीब या दिव्यांग की सहायता जरूर करें. इससे आपके बिगड़े हुए काम बनने शुरू हो जाएंगे.
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है, आज उन्हें विशेष सावधानी रखनी होगी. आज आप किसी को भी उधार माल बेचने से बचें. वरना इससे आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप आपको ऑफिस में पूरे मेहनत के साथ काम करना होगा. आज आप बेवजह ऑफिस में किसी से न उलझें वरना इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है. बात निवेश की करें तो आज आप किसी प्लॉट का जमीन को छोड़कर अन्य किसी भी जगह पर पैसे इन्वेस्ट न करें वरना इससे आपको नुकसान हो सकता है.
लव लाइफ में रहेगा उतार चढ़ाव
वृषभ राशि वालों के लव लाइफ में आज उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आप अपने पार्टनर की छोटी मोटी गलतियों को इग्नोर करें. वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा. वहीं जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन सामान्य रहेगा.
हनुमान मंदिर में गुड़ चना का करें दान
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 9 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातको को संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना करनी चाहिए. इसके साथ ही आज आप गुड़ और चना का दान करें इससे आपके जीवन के संकट दूर होंगे.