Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि की रुकी हुई सैलरी मिलने के योग, हार मानेंगे विरोधी, आज बजरंग बली बनाएंगे काम
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 9 february 2026 : आज शिशिर ऋतु, माष फाल्गुन, तिथि अष्टमी और नक्षत्र विशाखा है. पक्ष कृष्ण है. योग वृद्धि है. शुभ समय 12.13 से 12.57 तक रहेगा. अशुभ समय 8.27 से 9.50 तक होगा. दिशाशूल पूर्व में रहेगी. लोकल 18 से बात करते हुए विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि का दिन संघर्षों से भरा रहेगा. शाम को सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. विरोधी शांत होंगे. सरकारी, चिकित्सा, सेवा और सुरक्षा से जुड़े जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 9 february 2026 (मेष राशि टुडे) मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन ऊर्जामय रहेगा. रुका हुआ भुगतान, बकाया पैसा और फंसी हुई सैलरी मिलने के योग हैं. सेहत सामान्य रहेगी. पेट और हाइपरटेंशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं और पुरानी यादों पर चर्चा हो सकती है. आज शिशिर ऋतु माष फाल्गुन है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र विशाखा है. पक्ष कृष्ण है. योग वृद्धि है. सूर्योदय 7.04 पर और सूर्यास्त 6.06 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.13 से 12.57 तक रहेगा. किसी नए काम का शुभारंभ कर सकते हैं या अन्य शुभ काम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 8.27 से 9.50 तक रहेगा. इस दौरान कोई विशेष काम नहीं करें. दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगी.
ऐसे होंगे ग्रह शांत
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 6 और भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग हल्का भूरा और हरा होगा. शुभ दिशा दक्षिण रहेगी. भगवान हनुमान का जाप करें. गुड़ और चने का भोग लगाएं. ओम नमः शिवाय का 21 या 108 बार जाप करें. दिन अच्छा रहेगा. ग्रह शांत होंगे और परिवार में खुशहाली रहेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें