Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों पर आज बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा! बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक, कैसा रहेगा दिन

0
Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों पर आज बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा! बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक, कैसा रहेगा दिन


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का दिन सोमवार का दिन कैसा रहेगा, इसको लेकर ज्योतिष ने खास जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि आज वृषभ राशि वालों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपको धन की प्राप्ति भी होगी. आज आप अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 9 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज विशाखा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज शुभकारी होगा. आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपको धन की प्राप्ति भी होगी. आज आप अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें. आज आप घर से बाहर निकलते वक्त घर के बड़ों का आशीर्वाद भी जरूर लें.

इंटरव्यू में मिलेगी सफलता

वृषभ राशि के जातक के लिए करियर के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन होने वाला है. आज आपको इंटरव्यू में सफलता भी जरूर मिलेगी. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. वहीं बात बिजनेस कर लोगों की करें, तो आज आपको धन का लाभ भी होगा.

आज आप किसी नए डील को भी फाइनल कर सकते हैं. इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, वरना आपको नुकसान भी हो सकता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों पर आज बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा! जानें कैसा रहेगा दिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *