Aaj Ka Vrishabh Rashifal : निवेश के लिए आज का दिन बेस्ट, लेकिन कहां लगाएं पैसा? कैसा रहेगा वृषभ राशि का दिन, जानें सबकुछ

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : निवेश के लिए आज का दिन बेस्ट, लेकिन कहां लगाएं पैसा? कैसा रहेगा वृषभ राशि का दिन, जानें सबकुछ


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 28 September 2025 : आज वृषभ राशि के जातकों का दिन शानदार होगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन भूलकर भी किसी परिचित या रिश्तेदार को पैसा उधार न दें. रिश्ते बिगड़ सकते हैं. आइये जानें पूरा हाल.

वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 28 सितंबर को अश्विन शुक्ल पक्ष की षष्टी तिथि और शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार को ज्येष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शानदार होगा. आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. भूलकर भी किसी परिचित या रिश्तेदार को पैसा उधार न दें, वरना ये आपके रिश्ते में खटास पैदा करेगा.
इसमें जबरदस्त फायदा
बात बिजनेस की करें तो इस लिहाज से आज वृषभ राशि के जातकों का दिन बेहतर है. आज आपके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. यदि आप खाने पीने से जुड़ी चीजों का व्यवसाय करते हैं तो आज आपको जबरदस्त फायदा मिलेगा. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए अच्छा है. आज आप सोने-चांदी में निवेश करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा.

इन रिश्ते में सुधार
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने पार्टनर को समझने के लिए उससे बातचीत करने की जरूरत है. इसी बातचीत से आपके रिश्ते जो काफी समय से बिगड़े हैं, उसमें मधुरता आएगी. जो लोग शादीशुदा हैं आज वे अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं आउटिंग पर जरूर जाएं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य को हल्दी, रोरी और अक्षत डालकर यदि अर्घ्य देते हैं तो समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और यश व कीर्ति की प्राप्ति होगी.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

निवेश करना आज बेस्ट, लेकिन कहां लगाएं पैसा? जानें कैसा रहेगा वृषभ राशि का दिन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *