AC कोच में सफर कर रहा था युवक, मासूम चेहरा देख GRP ने ली बैग की तलाशी, फिर जो मिला, सिहर गए अफसर

0
AC कोच में सफर कर रहा था युवक, मासूम चेहरा देख GRP ने ली बैग की तलाशी, फिर जो मिला, सिहर गए अफसर


Last Updated:

Balia Latest News : साबरमती दरभंगा एक्सप्रेस जैसे ही बलिया रेलवे स्टेशन पर पहुंची जीआरपी टीम ने चेकिंग शुरू की. फर्स्ट एसी कोच में मासूम सा चेहरे वाला एक युवक दो टॉली बैग के साथ बैठा हुआ था. जीआरपी ने युवक से …और पढ़ें

बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक युवक के दो ट्रॉली बैग से 1.8 करोड़ कैश बरामद किया…
रत्नेश सिंह. बलिया. बलिया रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध युवक के पास से 1.8 करोड़ का कैश मिलने से सनसनी फैल गई. युवक दो ट्रॉली बैग में इतना भारी-भरकम कैश लिए हुए था. जीआरपी पुलिस को मुखबिर के सूचना मिली थी कि साबरमती दरभंगा एस्प्रेस ट्रेन के A2 कोच के सीट नम्बर 44 पर एक संदिग्ध यात्री बैठा हुआ है, जिसके पास भारी मात्रा में कैश है. जैसे ही ट्रेन बलिया स्टेशन पर पहुंची, जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए कोच में सघन चेकिंग शुरू कर दी. ट्रॉली बैग के साथ एक व्यक्ति ओम प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार किया. ट्रॉली बैग में 1.8 करोड़ रुपये मिले. युवक इस संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका. पुलिस ने संबंधित कार्रवाई करते हुए नगदी जब्त कर ली और संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की.

बताया जा रहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इतनी बड़ी नगदी युवक लेकर जा रहा था. मौके पर आयकर के अधिकारी पहुंचे. बरामद कैश की सभी बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि यह पैसा किसका है और किस मकसद से बिहार जा रहा था.

Jaipur News : अनस खान ने क्यों की विपिन नायक की हत्या, बहन ने लिखा – ‘बदमाश भाई’, ये थी रंजिश की वजह

युवक झांसी से आ रहा था और छपरा जा रहा था. आरोपी युवक की पहचान ओमप्रकाश चौधरी निवासी मरहिया पोस्ट मिरा मुसेहरी, जिला छपरा सारण के रूप में हुई. पुलिस ने जब ओमप्रकाश से पूछा ये कैस कितना है तो उसने अनभिज्ञता जताई. सिर्फ इतना ही कहा कि 50-60 हजार होगा. पुलिस ने कहा कि ‘आप इतना कैश लेकर जा रहे हैं, आपको पता भी नहीं हैं कितने रुपये हैं. फिर आरोपी ने बताया कि वह ट्रक खरीदने के लिए जा रहा था. जमीन बेचने के बाद ये रुपये मिले थे. मुझे कैश की जानकारी नहीं है, मेरे पिता को पता होगा.’

जीआरपी बलिया सीओ सबिरत्न गौतम ने बताया, ‘युवक झांसी से साबरमती एक्सप्रेस में चढ़ा था. पैसों की बरामदगी नियमित चेकिंग के दौरान हुई है. आरोपी से पूछताछ जारी है.’

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

AC कोच में सफर कर रहा था युवक, GRP ने ली तलाशी, बैग में मिला 1.8 करोड़ कैश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *