Agra Road Accident: आगरा में भीषण सड़क हादसा! कंटेनर ने ट्रक में मारी टक्कर, महिला बच्चे समेत चार की दर्दनाक मौत; नशे में था ड्राइवर
Last Updated:
Agra Latest News: आगरा में शनिवार देर रात थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक कैंटर ने सामने चल रहे ट्रक में टक्कर मार दिया. इस जोरदार भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
Agra Road Accident: आगरा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी. जहां आगरा से मथुरा की ओर जा रहे एक कंटेनर ने सामने चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. ये घटना मथुरा-दिल्ली हाईवे पर रुनकता फ्लाईओवर के पास हुई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं. बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी चार शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को हादसे की सूचना दी. फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
नशे में था ड्राइवर
सीओ सिकंदरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ड्राइवर के शराब पीने की पुष्टि हुई है. पुलिस अब मृतकों की पहचान कर परिजनों को बुला रही है. घटना के बाद से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रुनकता फ्लाईओवर पर रात्रि में ट्रैफिक कंट्रोल और अल्कोहल जांच को सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.
सीएम ने घटना का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इस हादसे में चार लोगों की हुई मृत्यु को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें