ATM मशीन से कम नहीं है इस फूल की खेती, किसान 3 माह में कमा रहा 1 लाख रुपए

0
ATM मशीन से कम नहीं है इस फूल की खेती, किसान 3 माह में कमा रहा 1 लाख रुपए


Last Updated:

Agricultural News: यूपी में गोंडा के किसान रवि कुमार ने ग्रेजुएशन के बाद गेंदा फूल की खेती शुरू की और अब 2 बीघा में लाखों कमा रहे हैं. अयोध्या मंडी में सप्लाई करते हैं और अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं.

गोंडा: उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले का एक युवक गेंदा फूल की खेती कर रहा है. किसान ने बताया कि वह ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की. उसके बाद कई साल तक सरकारी जॉब के लिए तैयारी की, लेकिन कुछ कारण बस जॉब नहीं मिल पाया फिर उसके मन में किसानी करने का विचार आया. इसके बाद उसने फूलों की खेती में किस्मत अजमाना शुरू किया. आज वह 2 बीघा में गेंदा फूल की खेती कर लाखों रुपए कमा रहा है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान रवि कुमार बताते हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की उसके बाद उन्होंने गेंदे के फूल की खेती की शुरुआत की. उनके गेंदा फूल की सप्लाई अयोध्या मंडी में होती है.

गेंदे के फूल की खेती

अयोध्या के पास होने के चलते उन्होंने स्थानीय बाजार और मांग को ध्यान में रखते हुए फूलों की खेती को अपनाया. शुरुआत में चुनौतियां जरूर आईं, लेकिन किसान रवि ने हार नहीं मानी. आज वह करीब दो एकड़ जमीन पर गेंदा फूल की खेती कर रहे हैं. साथ ही हर साल लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं.

गेंदे का फूल

किसान रवि बताते हैं कि गेंदे की मांग अयोध्या और आसपास के इलाकों में हमेशा बनी रहती है. पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों और शादी-ब्याह में इसकी खूब खपत होती है. उनके फूल की सप्लाई अयोध्या मंडी में होती है. जहां से व्यापारी सीधे खरीद कर ले जाते हैं.

गेंदे का फूल

उन्होंने बताया कि गेंदा फूल की खेती में लागत कम है और मेहनत का फल जल्दी मिलता है. एक बार पौधे लगाने के बाद 2-3 महीनों तक लगातार फूल मिलते हैं. किसान रवि अन्य किसानों को भी इस खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं और उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं.

गेंदे का पौधा

रवि की यह सफलता कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बेरोजगारी से जूझ रहे हैं. सही सोच और मेहनत से खेती भी एक फायदे का सौदा बन सकती है.

गेंदे का फूल

रवि कुमार बताते हैं कि शुरुआत में छोटे स्तर पर यह काम शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे मेहनत रंग लाई और अब उनका सालाना टर्नओवर लाखों में पहुंच गया है. उनके खेतों में उगने वाले गेंदे के फूल आसपास के बाजारों में अच्छी कीमतों पर बिकते हैं.

गेंदे का फूल

किसान रवि कुमार बताते हैं कि गेंदे का पौधा लगाने के ढाई से 3 महीने बाद फूल आना शुरू हो जाता है. बनारसी गेंदा वैरायटी का फूल की खेती काफी अच्छी होती है. जहां दो बीघा में एक दिन में लगभग 70 से 80 किलो गेंदे का फूल निकलता है. सप्लाई को लेकर वे बताते हैं, कि अयोध्या, लखनऊ और गोंडा मंडी में की जाती है. साथ ही उसके बाद आसपास के लोग भी यहां से फूल ले जाते हैं. वहीं, कमाई को लेकर उन्होंने बताया, कि 2 बीघा में लगभग 20 से 25 हजार की लागत आती है और 90 हजार से एक लाखर रुपए का मुनाफा हो जाता है. वह भी केवल 3 महीने में.

homeagriculture

ATM मशीन से कम नहीं है इस फूल की खेती, किसान 3 माह में कमा रहा 1 लाख रुपए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *