प्रयागराज में बंपर रोजगार मेला, 10वीं से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मिलेगी नौकरी

0
प्रयागराज में बंपर रोजगार मेला, 10वीं से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मिलेगी नौकरी


Last Updated:

प्रयागराज में 19 मई को रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिसमें याजिकी इंडिया, कृष्णा मारुती, मदरसन मेट ऑटोमेटिव जैसी कंपनियां 550 युवाओं को नौकरी देंगी. पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल पर होगा.

रोजगार मेला

हाइलाइट्स

  • प्रयागराज में 19 मई को रोजगार मेले का आयोजन होगा.
  • रोजगार मेले में 550 पदों पर नौकरी मिलेगी.
  • अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं.

प्रयागराज: यूपी में प्रयागराज के युवाओं को नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. युवा चाहे तकनीक या गैर तकनीक बैकग्राउंड से भी संबंध रखते हों. सरकार सभी युवाओं को नौकरी करने का अवसर देती रहती है. ऐसे में युवाओं के पास अपना भविष्य संवारने का एक बेहतरीन मौका है. इस क्रम में 19 मई को प्रयागराज में एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

इन दिग्गज कंपनियों में मिलेगी नौकरी

प्रयागराज क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा युवाओं को रोजगार देने के 19 मई को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, उद्योग नगर, नैनी, प्रयागराज परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है. इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी याजिकी इंडिया प्रा. लिमिटेड, कृष्णा मारुती प्रा. लिमिटेड, मदरसन मेट ऑटोमेटिव एवं द गोल इंडिया आदि की ओर से लगभग 550 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- गोवा-मुंबई को टक्कर देगा यूपी का ये शहर, यहां गंगा की लहरों के बीच ले सकेंगे पैरासेलिंग का मजा

ये होनी चाहिए योग्यता

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में लगने वाले रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा या बीटेक हो सकती है. आयु सीमा 18 से 35 साल निर्धारित की गई है.  शामिल होने वाले अभ्यर्थी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं.

वहीं, पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की छायाप्रतियों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग करना होगा. इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा. अभ्यर्थी कंपनियों से संबंधित रिक्तियों एवं उनकी पात्रता की विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homecareer

प्रयागराज में बंपर रोजगार मेला, 10वीं से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मिलेगी नौकरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *