Ayodhya News: श्रद्धालुओं को बड़ी राहत! राम मंदिर के पास बना पहला ICU वार्ड

0
Ayodhya News: श्रद्धालुओं को बड़ी राहत! राम मंदिर के पास बना पहला ICU वार्ड


अयोध्या: राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद अब अयोध्या की पहचान सिर्फ धार्मिक नगरी तक सीमित नहीं रही. अब यहां स्वास्थ्य सुविधाएं भी तेज़ी से विकसित हो रही हैं. श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर इलाज देने के लिए राम मंदिर से सटे राजकीय श्रीराम अस्पताल में अब आईसीयू (ICU) वार्ड की शुरुआत कर दी गई है.

इस कदम से अब लोगों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए लखनऊ या दिल्ली जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. श्रीराम अस्पताल अब रामनगरी का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है, जहां 12 ICU बेड और एक विशेष वार्ड की सुविधा शुरू हो चुकी है.

अब राम नगरी में मिलेगा बेहतर इलाज
श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी यशपाल सिंह ने लोकल18 को बताया कि ICU के इन 12 बेड्स पर 24 घंटे trained मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है. हर शिफ्ट में एक मेडिकल अफसर मौजूद रहेगा ताकि किसी भी इमरजेंसी में फौरन इलाज शुरू हो सके.

उन्होंने यह भी बताया कि राम मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और स्थानीय लोगों की जरूरतों को देखते हुए अस्पताल में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार बेहतर किया जा रहा है.

चार नए डॉक्टरों की गई तैनाती
श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते आपातकालीन सेवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चार नए चिकित्सकों की तैनाती भी की गई है. श्रीराम अस्पताल जल्द ही और नई चिकित्सा सुविधाएं भी शुरू करेगा, जिससे अयोध्या आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यहां के आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
स्थानीय निवासी सुयश पांडे ने कहा, “अब हमें इलाज के लिए दिल्ली या लखनऊ भागने की जरूरत नहीं है. ICU शुरू होने से बड़ी राहत मिली है. पहले ज़रा सी तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता था, लेकिन अब अयोध्या में ही इलाज मिल जाएगा.”

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिलेगा तुरंत इलाज
रामनगरी अयोध्या में पहले बड़ी स्वास्थ्य सुविधाएं ना के बराबर थीं, जिससे लोगों को गंभीर बीमारियों की स्थिति में हमेशा दूसरे शहर जाना पड़ता था. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. श्रीराम अस्पताल का ICU वार्ड इसका बड़ा उदाहरण है.

यह केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीयों के लिए सुरक्षा और राहत की नयी व्यवस्था है. प्रशासन ने साफ किया है कि ICU सुविधा को और विस्तार देने की योजना भी बनाई जा रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *