Azamgarh News : अब ऐसे हाथों में सौंपी यूपी रोडवेज की कमान, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम

0
Azamgarh News : अब ऐसे हाथों में सौंपी यूपी रोडवेज की कमान, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम


Last Updated:

Azamgarh news in hindi : यूपी परिवहन निगम में 161 परिचालकों की नियुक्ति की गई है. इन्हें आजमगढ़ मंडल के सातों डिपो में तैनात किया जाएगा. 22 दिन ड्यूटी करने पर 3 हजार की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी.

X

आजमगढ़ बस स्टेशन 

आजमगढ़. पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं अब हर क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही हैं. हर क्षेत्र में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है. इसी क्रम में, अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कमान भी महिलाओं की ओर से संभाली जाएगी. उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में 161 महिलाएं नियुक्त की गई हैं, जो परिचालक के रूप में अपनी सेवाएं देंगी. उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से महिला चालकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. इस स्कीम के तहत, निगम की ओर से आजमगढ़ परिक्षेत्र में 161 महिला परिचालकों की भर्ती की जानी थी.

यहां मिली तैनाती

भर्ती के बाद महिला परिचालकों को आजमगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाले सातों डिपो के बसों के संचालन का मौका मिला है. रूट निर्धारण के साथ ही उन्हें परिचालक के रूप में बसों पर तैनात किया जाएगा. इनमें आजमगढ़ डिपो में 52 महिला परिचालकों को बसों के परिचालन का जिम्मा दिया गया है. अंबेडकर डिपो में 47, शाहगंज डिपो में 7, मऊ डिपो को 28, बलिया डिपो को 12, बेल्थरा रोड डिपो को 4 और दोहरीघाट डिपो को 11 महिला परिचालक मिली हैं.

Agra News : जानें गर्मी में आवारा डॉग्स क्यों हो रहे खूंखार, कभी गाड़ी के पीछे नहीं दौड़ेंगे, आजमाएं ये ट्रिक

मिलेंगे इतने रुपये

नवनियुक्त महिला परिचालकों का रूट भी निर्धारित किया गया है. दरअसल रोडवेज के पास परिचालकों की कमी पूरी करने के लिए महिला परिचालकों की भर्ती की गई है. आजमगढ़ परिक्षेत्र में 200 महिला परिचालकों की भर्ती की जानी थी, जिसके तहत 161 की नियुक्ति लगभग पूरी की जा चुकी है. महिला परिचालकों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनसीसी कौशल विकास मिशन नेशनल स्काउट गाइड का प्रमाण पत्र होने पर पांच प्रतिशत का वेटेज भी दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश परिवहन के आजमगढ़ परिक्षेत्र के मुताबिक, महिला परिचालकों को 22 दिन ड्यूटी और 500 किलोमीटर पूरा होने पर 3 हजार रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके अलावा महिला परिचालकों को रात्रि भत्ता के साथ दूसरी कई सुविधाएं भी मिलेंगी.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

ऐसे हाथों में सौंपी यूपी रोडवेज की कमान, जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *