Baghpat News: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का सख्त प्रहार, 9 दुकानों पर सील और भूमि अतिक्रमण मुक्त कराया

0
Baghpat News: अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का सख्त प्रहार, 9 दुकानों पर सील और भूमि अतिक्रमण मुक्त कराया


Last Updated:

बागपत में डीएम अस्मिता लाल के निर्देश पर अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने पांच क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की. खेकड़ा, फखरपुर और मुबारिकपुर सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर 9 दुकानों को सील किया गया और लगभग 27,000 वर्गमीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. प्रशासन ने चेतावनी दी कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

ख़बरें फटाफट

बागपत. जनपद में अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की. डीएम अस्मिता लाल के आदेश पर विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने खेकड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए 9 दुकानों को सील किया, जबकि लगभग 27,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर भी सख्त कदम उठाए गए. प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थानों पर पहुंची और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. सबसे पहले खेकड़ा पाठशाला क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जहां कपिल धामा द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के नौ दुकानों का निर्माण कराया गया था. जांच के दौरान निर्माण कार्य अवैध पाए जाने पर प्रशासन ने तुरंत दुकानों को सील कर दिया. कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा और कई अन्य निर्माण कार्य भी रोक दिए गए.

इसके बाद प्रशासन की टीम डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंची, जहां शुभलक्ष्मी इंडस्ट्रियल टाउनशिप के नाम से लगभग 8,000 वर्गमीटर भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी. यह भूमि नाले की पटरी पर स्थित होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र में आती है. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रूकवाया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. इसके बाद फखरपुर मार्ग पर लगभग 2,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई. टीम ने मौके पर जाकर अवैध प्लाटिंग हटवाई और संबंधित भूस्वामियों को नोटिस जारी किया. प्रशासन ने चेतावनी दी कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियां नियमों के खिलाफ हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

आठ हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी

इसके बाद टीम मुबारिकपुर क्षेत्र में पहुंची, जहां मुबारिकपुर फाटक के पास लगभग 8,000 वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी. प्रशासन ने निर्माण कार्य बंद कराया और भूमि को प्रशासनिक नियंत्रण में लिया, इसी क्रम में मुबारिकपुर बसी मार्ग पर अजय धामा सहित अन्य भूस्वामियों द्वारा लगभग 9,500 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनी को भी चिन्हित कर कब्जा हटवाया गया. डीएम अस्मिता लाल ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध निर्माण और अनियमित प्लाटिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी कॉलोनी या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें.

अनियमित प्लाटिंग से शहरी विकास प्रभावित होता है। ऐसी कॉलोनियों में सड़क, जल निकासी, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था नहीं हो पाती. इसके अलावा सरकार को राजस्व का भी नुकसान होता है, प्रशासन का यह अभियान जनपद में सुव्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करने की दिशा में संचालित है. अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की. अवैध निर्माण के कारण क्षेत्र में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही थी. जनपद में लगातार सर्वे कर अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है, आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर अवैध कॉलोनियों और निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. पूरे अभियान के दौरान विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए. डीएम ने लोगों को जागरूक रहने और जांच-पड़ताल के बाद ही प्लॉट खरीदने के लिए निर्देशित किया. प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. स्थानीय नागरिक विनोद कुमार, मनोज, फारूक सहित अन्य लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के हौसले पस्त होंगे और जनपद में अच्छी और सुव्यवस्थित कॉलोनियों का विकास होगा, फिलहाल प्राधिकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

बागपत में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर सख्त कार्रवाई, 9 दुकानों की सील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *