Ballia News: बलिया में मनरेगा कार्य होंगे डिजिटल, 17 ब्लॉकों में शुरू हुआ युक्तधारा पोर्टल
Last Updated:
MNREGA works will be digital in Ballia: डीसी मनरेगा बलिया रिचा सिंह ने कहा कि यह नई व्यवस्था मनरेगा के कामों को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएगी. अगले वित्तीय वर्ष से इसे सभी ग्राम पंचायतों में लागू किया जाएगा. …और पढ़ें
आपको बताते चलें कि इन चयनित पंचायतों में अब खंड विकास अधिकारी की लॉगिन से कोई काम नहीं होगा, केवल युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से ही सभी कार्य किए जाएंगे. यह पोर्टल जीआईएस (ज्योग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) पर आधारित है. इससे ग्राम पंचायतों में योजनाओं की सटीक योजना, प्रविष्टि और क्रियान्वयन करना आसान होगा. बताया जा रहा है कि युक्तधारा पोर्टल हर कार्य को बेहतर बनाने का काम करेगी.
इस गांवों में रसड़ा ब्लॉक का डेहरी, नवानगर का जमुई, बेरुआरबारी का गोपालपुर कला, बांसडीह का चांदपुर, रेवती का गायघाट, गड़वार का बहादुरपुर कारी, सोहांव का दुलारपुर, हनुमानगंज का चंदुकी, बेलहरी का जवहीं, बैरिया का अधिसुझुवा, मुरलीछपरा का इब्राहिमाबाद रुपवार, पंदह का पूर, सीयर का तुर्तीपार, नगरा का मलप हरसेनपुर और दुबहड़ का सरयां को शामिल किया गया है.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें