CBSE Result 2025:12वीं में आए 88% अंक, रोने लगी बेटी, फ‍िर मिला सरप्राइज गिफ्ट

0
CBSE Result 2025:12वीं में आए 88% अंक, रोने लगी बेटी, फ‍िर मिला सरप्राइज गिफ्ट


Last Updated:

CBSE Result 2025, CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई 12वीं में 88% अंक आने पर लड़की रोने लगी, लेकिन उसके घरवालों ने उसे सरप्राइज गिफ्ट में iPhone देकर खुश कर दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

CBSE Result 2025, Viral Video on Social Media: सीबीएसई बोर्ड के नतीजों के बाद वायरल वीडियो.

हाइलाइट्स

  • लड़की को 88% अंक पर गिफ्ट मिला.
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
  • वीडियो को 1.02 करोड़ व्यूज और 3.85 लाख लाइक्स मिले.

CBSE Result 2025, CBSE 12th Result 2025: बच्‍चों पर परीक्षाओं में अधिक से अधिक नंबर लाने का प्रेशर रहता है. खासतौर से जब बात बोर्ड परीक्षा की हो तो यह और बढ़ जाता है, अभी हाल ही में सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हुए जिसके बाद कुछ पैरेंटस बच्‍चों के अच्‍छे अंक न आने से दुखी हुए, तो वहीं कुछ ने कम आने पर भी बच्‍चों का मनोबल नहीं गिरने दिया और ईनाम दिया ताकि वह आगे के लिए मोटिवेट हो. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सीबीएसई 12वीं में 88% अंक आने पर एक लड़की रोने लगती है, जिसके बाद उसके घरवाले ऐसा सरप्राइज गिफ्ट देते हैं, जिससे उसका चेहरा खिल जाता है.आइए आपको बताते हैं इस वायरल वीडियो की पूरी कहानी…

Viral Video on Social Media: सोशल मीडिया पर यह वीडियो @faridabadcouple नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी भतीजी को 12वीं कक्षा के परिणामों के लिए सरप्राइज गिफ्ट देता है. वीडियो की शुरुआत में हिंदी में एक ओवरले टेक्स्ट दिखता है-’12वीं में 90% अंक आने पर iPhone मिलेगा, ये डील हुई थी, पर 88% आए तो बिटिया रोने लगी.’वीडियो में दिखता है कि व्यक्ति लिविंग रूम में लड़की से मिलता है और उसके लिए एक मिठाई का डिब्बा लाता है. जैसे ही लड़की मिठाई का डिब्बा खोलती है,वह एक और डिब्बा देता है-एक बिल्कुल नया iPhone. यह देखकर लड़की का चेहरा खुशी से चमक उठता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *