Chandauli News: गरीबी नहीं बनी बाधा, साइकिल से केदारनाथ की यात्रा पर निकले 2 दोस्त, 15 दिनों में यात्रा करेंगे पूरी

0
Chandauli News: गरीबी नहीं बनी बाधा, साइकिल से केदारनाथ की यात्रा पर निकले 2 दोस्त, 15 दिनों में यात्रा करेंगे पूरी


Last Updated:

Chandauli News: अजय सामंत ने लोकल 18 से कहा कि साइकिल से यात्रा करना कठिन नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी है, जहां एक ओर यह शारीरिक रूप से उन्हें सशक्त बना रहा है, वहीं दूसरी ओर वे प्रदूषण मुक्त यात्रा का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं. उनकी यह यात्रा साधना और संकल्प का प्रतीक है.

चंदौली: पश्चिम बंगाल के अजय सामंत और उनके साथी धार्मिक यात्रा पर निकले हैं. वे साइकिल से केदारनाथ धाम की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं. अब तक उन्होंने 7 दिनों में पश्चिम बंगाल से यात्रा करते हुए उत्तर प्रदेश के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तक का सफर तय कर लिया है. वे इस समय एनएच-19 पर पहुंच चुके हैं और उनका कहना है कि अगले 15 दिनों में वे केदारनाथ धाम पहुंचने की योजना बना रहे हैं.

अजय सामंत ने लोकल 18 से कहा कि साइकिल से यात्रा करना कठिन नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी है, जहां एक ओर यह शारीरिक रूप से उन्हें सशक्त बना रहा है, वहीं दूसरी ओर वे प्रदूषण मुक्त यात्रा का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं. उनकी यह यात्रा साधना और संकल्प का प्रतीक है.

संसाधनों की कमी भी नहीं आई आड़े
आगे अजय ने कहा कि वे इस यात्रा के माध्यम से लोगों को सादगी और श्रद्धा से जीने का संदेश देना चाहते हैं. वे रास्ते में मिलने वाले लोगों से संवाद कर उन्हें जीवन में सरलता अपनाने और आस्था को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा दे रहे हैं. उनका यह प्रयास इस बात का उदाहरण है कि यदि मन में श्रद्धा और संकल्प हो तो संसाधनों की कमी भी आड़े नहीं आती. आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद वे अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं और गरीबी को अपनी राह की बाधा नहीं बनने दे रहे.

जीवन में सादगी और आस्था को अपनाएं
बता दें कि उनकी यह अनूठी पहल समाज के लिए प्रेरणा बनती जा रही है. साइकिल यात्रा के जरिए वे एक सकारात्मक सामाजिक संदेश दे रहे हैं कि आध्यात्मिकता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को एक साथ जोड़ा जा सकता है. उनकी यह यात्रा निश्चित रूप से दूसरों को भी प्रेरित करेगी कि वे जीवन में सादगी और आस्था को अपनाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

साइकिल से केदारनाथ की यात्रा पर निकले 2 दोस्त, 15 दिनों में यात्रा करेंगे पूरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *