मासूम बच्चे धो रहे थे बर्तन, चुपके से किसी ने बना लिया वीडियो, अब हुआ वायरल तो शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

0
मासूम बच्चे धो रहे थे बर्तन, चुपके से किसी ने बना लिया वीडियो, अब हुआ वायरल तो शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप


Last Updated:

UP News: चित्रकूट में बेचारे बच्चों का बुरा समय चल रहा है. एक तरफ 24 घंटे में पानी में बहने से कई बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, दूसरी ओर नदी के पास बच्चों से बर्तन धोने का वीडियो वायरल हुआ है.

चित्रकूट: चित्रकूट जिले के मानिकपुर बीआरसी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय एचवारा से जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ स्कूली छात्र नदी में खड़े होकर बर्तन धोते नजर आ रहे हैं. यह बर्तन मिड डे मील मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े बताए जा रहे हैं. एक तरफ 24 घंटे में पानी में बहने से कई बच्चों की मौत हो गई है. वहीं, दूसरी ओर इस वीडियो के बाद बरसात के मौसम में बच्चों को इस तरह नदी में बर्तन धोते देख अभिभावकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

नदी में बर्तन धोते दिखे बच्चे
हालांकि, लोकल 18 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. मगर, जब इस वीडियो के बारे में खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर मिथलेश कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है. प्रारंभिक जांच में यह वीडियो मानिकपुर बीआरसी अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय एचवारा का है. उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक बालेंद्र श्रीवास्तव द्वारा लापरवाही बरती गई है, जिसके चलते बच्चों को स्कूल परिसर से बाहर नदी में मिड डे मील के बर्तन धोने भेजा गया.

UP News Live: चिल्लाता रहा, मांगता रहा रहम की भीख… फिर नहीं पिघला दिल, कार की बोनट पर ट्रैफिक होमगार्ड को घुमाता रहा शख्स

खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस की जारी
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और स्पष्टिकरण प्राप्त होने के बाद आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जिले के किसी विद्यालय से इस प्रकार की लापरवाही का मामला सामने आया है. पूर्व में भी मिड डे मील में अनियमितता और शिक्षकों की उदासीनता को लेकर शिकायतें आती रही हैं, जिन पर विभाग ने कार्रवाई भी की है.

homeuttar-pradesh

मासूम बच्चे धो रहे थे बर्तन, चुपके से किसी ने बना लिया वीडियो, अब हुआ वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *