DJ पर अंबेडकर के गीत बजते ही भड़के ठाकुर, दलित बारात पर बरसा दिया कहर

0
DJ पर अंबेडकर के गीत बजते ही भड़के ठाकुर, दलित बारात पर बरसा दिया कहर


Last Updated:

मथुरा के डहरूआ गांव में दलित बारात के दौरान डीजे पर अंबेडकर के गाने बजाने को लेकर ठाकुर समाज के लोगों ने आपत्ति जताई. गाने बंद न करने पर पथराव और मारपीट हुई. पुलिस जांच में जुटी है.

हाइलाइट्स

  • मथुरा में दलित बनाम ठाकुर
  • अंबेडकर का गाने को लेकर हुआ विवाद
  • ठाकुरों ने दलित के बारात पर किया पथराव
मथुरा- मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र के डहरूआ गांव में एक दलित समाज की बारात पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि बारात के दौरान डीजे पर बाबा साहेब अंबेडकर के गीत बजाए जा रहे थे, जिसे लेकर ठाकुर समाज के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों पर मारपीट और पथराव तक हो गया.

अंबेडकर के गीत बने विवाद की वजह
मामला उस वक्त बिगड़ा जब जाटव समाज के दो दूल्हों की बारात डहरूआ गांव से बलदेव की ओर रवाना हुई थी. निकरौसी के दौरान डीजे पर अंबेडकर से संबंधित गीत बजाए जा रहे थे, जिसे सुनकर ठाकुर समाज के कुछ लोग नाराज हो गए. उन्होंने गाने बंद करने की मांग की, लेकिन जब बाराती नहीं माने तो मामला हिंसक हो गया.

गाने बंद न करने पर हुआ पथराव
गाने बंद न करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट और फिर पथराव शुरू हो गया. घटना में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं, हालांकि गंभीर रूप से घायल किसी के होने की पुष्टि नहीं हुई है.

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही थाना जमुना पार पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

जातीय तनाव बना चिंता का विषय
यह घटना फिर एक बार जातीय तनाव और असहिष्णुता के मुद्दे को चर्चा में ले आई है. सामाजिक संगठनों और दलित समुदाय ने घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय प्रशासन पर भी घटना को समय रहते रोकने में विफल रहने के आरोप लगे हैं.

homeuttar-pradesh

DJ पर अंबेडकर के गीत बजते ही भड़के ठाकुर, दलित बारात पर बरसा दिया कहर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *