Ghaziabad Triple Death Case LIVE: इनका माइंड चेंज करो… तीन सगी बहनों के रवैये से ट्यूशन टीचर तक थी परेशान
Last Updated:
Ghaziabad Three Sister Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तीन बहनों की खुदकुशी का मामला समय के साथ उलझता जा रहा है. छोटी सी उम्र में कोई ऐसा भयावह कदम कैसे उठा सकता है ये सोचकर ही रूह कांप जा रही …और पढ़ें
गाजियाबाद तीन बहनों की मौत का केस लाइव.
गाजियाबाद तीन बहनों की मौत का केस: बीते दिनों गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों द्वारा बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की गुत्थी हर पल उलझती जा रही है. एक पिता, दो मां और कुल पांच भाई बहन होने के चलते उलझे हुए रिश्ते और कोरियन गेम की लत वाली थ्योरी को लेकर बारीकी से जांच जारी है. महज 12, 14 और 16 साल की नाबालिग लड़कियों के पिता से बातचीत की गई तो उन्होंने साफ साफ कहा कि उनकी बेटियों को कोरिया जाना था. परिवार के मुताबिक, तीनों बहनें कोई कोरियन गेम खेलने की आदि थीं. ये ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. तीनों लड़कियों की आदत इस तरह हो चुकी थी कि वे नहाने, खाने, स्कूल जाने और सोने जैसे रोजमर्रा के सभी काम एक साथ किया करती थीं. इसी तरह तीनों ने एक साथ इमारत से कूदकर आत्महत्या की. इस घटना से परिवार सदमे में है. हालांकि, सच क्या है ये सवाल अभी भी सवाल ही है. इस केस से जुड़े हर पहलू को जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज18 के इस लाइव ब्लॉग से…
February 6, 202613:08 IST
Ghaziabad Three Sister Death Case: पीड़ित पिता की गुहार, ‘बैन हो कोरियन कंटेंट’
Ghaziabad Triple Death Case: अपनी तीन बेटियों को खोने वाले बेबस पिता ने अब सरकार से कड़ी मांग की है. उनका कहना है कि ‘कोरियन ड्रामा, वीडियो, गाने और गेम्स बच्चों को उनके परिवार से दूर कर रहे हैं. मेरी बेटियां इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने परिवार और जिंदगी के ऊपर मौत को चुन लिया.’ उन्होंने मांग की है कि ऐसे कंटेंट पर प्रतिबंध लगाया जाए जो किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं.
February 6, 202612:37 IST
आखिर विवाद कहां से शुरू हुआ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जांच में यह चौंकाने वाली बात सामने आई है कि तीनों बहनों ने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था. इस चैनल पर वे कोरियन कल्चर, कोरियन ड्रामा, म्यूजिक और वहां के रहन-सहन से जुड़े वीडियो अपलोड करती थीं. यह चैनल काफी पॉपुलर हो चुका था और इसके लगभग 2000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे. जब पिता को इस चैनल और बेटियों की कोरियन कल्चर के प्रति बढ़ती दीवानगी का पता चला, तो उन्होंने वह यूट्यूब चैनल डिलीट करवा दिया. पिता का यह कदम बेटियों को रास नहीं आया और वे उनसे नाराज रहने लगीं. बेटियों को लगा कि उनकी ‘डिजिटल पहचान’ छीन ली गई है.
February 6, 202612:12 IST
गाजियाबाद तीन बहन की मौत का मामला: मौत पर मिस्ट्री, 3 मोबाइल फोन बरामद
Ghaziabad Triple Death Case: पुलिस ने मौके से 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं. टीला मोड़ थाने की टीम पूरे मामले की छानबीन कर रही है. अभी तक यह साफ नहीं कि गेम में कोई खतरनाक टास्क दिया गया था या सिर्फ लत और मम्मी-पापा की डांट ने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया.
February 6, 202611:46 IST
Ghaziabad Triple Death Case: क्या मम्मी-पापा की डांट ने मरने पर मजबूर किया?
गाजियाबाद तीन बहन की मौत का मामला: सूत्रों के मतुाबिक, तीनों बहनें पिछले दो साल से स्कूल नहीं जा रही थीं. इसे लेकर मम्मी-पापा डांटा करते थे. इसी बात से खफा होकर तीनों बहनों ने मंगलवार की देर रात मरने का प्लान किया. जब घर में सबकोई सो गया. सोसाइटी में भी चहल पहल बंद हो गई, तब रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने अपना कमरा अंदर से बंद किया और स्टूल लगा कर तीनों बिल्डिंग के कमरे से नीचे कूद गई. ये तीनों बहनें 9वीं मंजिल पर रहती थीं. बताया गया कि ऑनलाइन गेम का टास्का पूरा करने के बाद ही तीनों बहनों ने अपनी जान दी है.
February 6, 202610:39 IST
गाजियाबाद तीन बहन की मौत का मामला: ‘ये नहीं पढ़ेंगीं, पहले इनका माइंड चेंज करो’
Ghaziabad Triple Death Case: पिता ने एक बार फिर कहा कि बच्चों ने कोरियन पर्सनैलिटी बनाई थी और अपना नाम बदल दिया था. फोन की डीपी भी कोरियन होती थी, हटा दो तो नाराज हो जाती थीं. उन्होंने बताया कि लड़कियां फेल होने पर शर्म के चलते दो सालों से स्कूल नहीं गई थीं लेकिन ट्यूशन जाती थीं. ट्यूशन टीचर कहती थी, ये नहीं पढ़ेंगीं, पहले इनका माइंड चेंज करो.
February 6, 202610:38 IST
Ghaziabad Triple Death Case: यह है पूरा मामला
गाजियाबाद तीन बहन की मौत का मामला: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी. तीनों बहनें नाबालिग थीं और तीनों की मौत हो गई. यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी की है. तीनों बहनों को गेम खेलने की लत थी. मम्मी-पापा की डांट से तीनों बहनें इस कदर खफा हो गईं कि एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. तीनों बहनों की पहचान निशिका (उम्र 16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के रूप में हुई है. तीनों ने हाथों में हाथ डाले, स्टूल लगाया और B1 टावर के फ्लैट नंबर 907 की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी.
February 6, 202610:37 IST
गाजियाबाद तीन बहन की मौत का मामला: कोरियन पर्सनैलिटी बनाई थी, नाम तक बदल लिए… पापा
Ghaziabad Triple Death Case: पिता ने कैमरे पर आए बिना बताया कि बच्चों ने कोरियन पर्सनैलिटी बनाई थी और अपना नाम बदल दिया था ये सच है. लॉस था मेरा 20-30 लाख का, लेकिन ये वजह खुदकुशी की नहीं हो सकती है. वे बोलते थे हम कोरिया जाएंगे, कोरिया ले चलो, इंडियन के नाम से गुस्सा आ जाता था, बच्चे तो इंडिया के नाम पर खाना तक नहीं खाते थे. उन्होंने कहा- हम चाहते हैं कोरियन ड्रामा, वीडियो जो भी चल रहे हैं जिनसे बच्चे एडिक्ट हो रहे हैं वे सभी बन्द होने चाहिए. बच्चे ऐसी चीजें तीन चार साल से देख रहे थे. वो कहते थे कि कोरिया नहीं गए तो मर जाएंगे.