Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खुली, सात मुकदमों में है नाम

0
Ghazipur News: मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खुली, सात मुकदमों में है नाम


Last Updated:

Umar Ansari history sheet opened: गाजीपुर पुलिस का कहना है कि उमर अंसारी का नाम लंबे समय से अपराध से जुड़ा रहा है और कई मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आ चुकी है. इसी आधार पर उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए उस पर कड़ी निगरानी रखी जा सके.

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खुली
Umar Ansari history sheet opened: पूर्वांचल के चर्चित बाहुबली और दिवंगत विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी पर कानून का शिकंजा कसना शुरू हो गया है. गाजीपुर पुलिस ने उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोल दी है. जानकारी के मुताबिक मुहम्मदाबाद थाने में पुलिस ने उमर का आपराधिक इतिहास दर्ज करते हुए निगरानी की कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार उमर अंसारी पर गाजीपुर के अलावा मऊ और लखनऊ जनपदों में भी गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. कुल मिलाकर सात केस उमर के खिलाफ पंजीकृत बताए जा रहे हैं. इनमें धमकी, मारपीट, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं के मुकदमे शामिल है. अब हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद उसकी गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रखेगी और हर छोटे-बड़े मूवमेंट की रिपोर्ट थाने में दर्ज की जाएगी.

उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खोली गई
गाजीपुर पुलिस का कहना है कि उमर अंसारी का नाम लंबे समय से अपराध से जुड़ा रहा है और कई मामलों में उसकी संलिप्तता सामने आ चुकी है. इसी आधार पर उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए उस पर कड़ी निगरानी रखी जा सके.

गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उनके परिवार के कई सदस्य कानून के घेरे में आए हैं. अब बेटे उमर अंसारी पर कार्रवाई शुरू होने से साफ संकेत है कि पुलिस अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. गाजीपुर पुलिस की यह कार्रवाई पूर्वांचल की राजनीति और अपराध जगत दोनों के लिहाज से अहम मानी जा रही है. कुल मिलाकर, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब उमर अंसारी की हर गतिविधि पुलिस की निगरानी में रहेगी और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई का रास्ता भी साफ हो गया है.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की हिस्ट्रीशीट खुली, सात मुकदमों में है नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *